तेजपत्ता खाने से लिवर रहता है स्वस्थ, बूस्ट होता है इम्यूनिटी पावर, आज से करें सेवन
Bay Leaves: शरीर को स्वस्थ रखने के लिए लोग खाने में तरह तरह के मसालों का इस्तेमाल करते हैं। तेजपत्ता भी उन्हीं में से एक है। तेजपत्ते के इस्तेमाल से सिर्फ रेसिपी या खाने का जायका ही नहीं बढ़ता बल्कि ये शरीर के लिए भी काफी ज्यादा फायदेमंद होता है। तेजपत्ता पेट, स्किन, लिवर, किडनी जैसे ऑर्गन्स को हेल्दी रखने में मदद करता है।
डायबिटीज के मरीज को तेज पत्ता खाने के फायदे
तेजपत्ता एक सुगंधित पत्ता है जिसमें टैनिन, फ्लेवोन, फ्लेवोनोइड्स, एल्कलॉइड्स, यूजेनॉल, लिनालूल और एंथोसायनिन होता है जो शरीर को स्वस्थ रखता है। जिन लोगों को डायबिटीज की बीमारी है उनके लिए तेजपत्ता खाना काफी ज्यादा फायदेमंद होता है।

सांस से जुड़ी समस्याओं में भी राहत
जानकारी के अनुसार तेजपत्ता खाने से इंसुलिन के लेवल में सुधार होता है। इससे व्यक्ति के ब्लड में शुगर का लेवल कंट्रोल में होता है। तेजपत्ता कोलेस्ट्रॉल के लेवल में भी सुधार करता है। तेजपत्ता खाने से खांसी, फ्लू, ब्रोंकाइटिस, अस्थमा और इन्फ्लूएंजा जैसी सांस से जुड़ी समस्याओं में भी राहत मिलती है।
शरीर के सूजन को कम करता है तेजपत्ता
तेजपत्ता में एंटीइंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं। ये शरीर में सूजन कम करने में भी काफी ज्यादा मददगार है। इसमें एथनॉलिक एक्सट्रैक्ट और कंपाउंड भी पाए जाते हैं। तेजपत्ता खाने से सांस से जुड़ी बीमारी, सूजन और कई तरह की बीमारियों से बचने में मदद मिलती है।
इम्यूनिटी बढ़ाता है तेजपत्ता
तेजपत्ता में फाइबर काफी ज्यादा होता है जो फंगल इंफेक्शन को रोकने में मदद करता है। ये स्किन संबंधी बीमारियों से भी दूर रखता है। तेजपत्ता इम्युनिटी को मजबूत करने के साथ-साथ पेट से जुड़ी सभी तरह की समस्याओं से निजात दिलाता है।
(Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Oneindia Hindi इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन पर अमल करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से जरूर संपर्क करें)












Click it and Unblock the Notifications