कड़कड़ाती ठंड में खा लेंगे ये चीजें तो सर्दी-जुकाम से रहेंगे कोसों दूर, घर बैठे करें देसी इलाज
Food Keep Warm In Winter: कड़कड़ाती ठंड के मौसम में हमें सर्दी-जुकाम और खांसी जैसी बीमारी जल्दी पकड़ जाती है। ऐसे में इन सबसे बचने के लिए हम अक्सर खुद को गर्म कपड़ों से कवर रखते हैं या फिर घर से कम निकलते हैं। लेकिन ये सिर्फ काफी नहीं होता। अगर आप चाहते हैं कि ठंड के मौसम में सर्दी-जुकाम से बचें तो इसके लिए आपको अपनी डाइट में कुछ ऐसी चीजें शामिल करनी होंगी जो कि शरीर में गर्माहट के साथ-साथ आपको एनर्जी भी दे।
1. शहद
अगर आपकी रसोई में शहद नहीं है तो आज ही ले आइए क्योंकि ये ठंड के मौसम में शरीर के लिए काफी फायदेमंद है। इसका सेवन करने से ना सिर्फ शरीर में एनर्जी मिलती है बल्कि गले में हुई खराश को भी ये दूर करता है।

2. दालचीनी
वैसे तो दालचीनी आपको कहीं भी आसानी से मिल जाएगी। सर्दी में इसका सेवन करने से आपका मेटाबॉलिज्म बढ़ता है। इसके अलावा अगर आपको खांसी या जुकाम है तो इसका सेवन करने से आपके गले में राहत मिलेगी।
3. सरसों
ठंड के मौसम में शरीर का तापमान बढ़ाने में सरसों काफी मददगार होता है। कोशिश करें कि खाने में हर रोज सरसों के तेल का इस्तेमाल करें। इससे ना सिर्फ खाने का स्वाद दोगुना होगा बल्कि शरीर में गरमाहट भी होगी। इसके अलावा सरसों से शरीर में अन्य तरह के फायदे मिलते हैं।
4. गुड़
गुड़ गर्म होता है ऐसे में आप इसे सर्दियों में अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं। खाना खाने के बाद गुड़ का सेवन जरूर करें। जिसको मोटापे की शिकायत है वह इससे ना खाएं क्योंकि गुड़ में भरपूर मात्रा में कैलोरी पाई जाती है। सर्दी में गाजर का हलवा या कुछ भी मीठा पकवान बनाएं तो गुड़ का इस्तेमाल जरूर करें। ये आपकी पाचन तंत्र को मजबूत बनाता है।
5. घी
घी सर्दी में शरीर का तापमान बढ़ाने में मददगार होता है। इसके अलावा इससे आपकी हड्डियां भी मजबूत होती हैं। सर्दियों के मौसम में घी का सेवन करने से आपको कई तरह के फायदे मिल सकते हैं। तो अगर आप ठंड के मौसम में बीमारियों से दूर रहना चाहते हैं तो आज ही इसे अपने डाइट प्लान में शामिल कर लें।
Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Oneindia Hindi इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन पर अमल करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से जरूर संपर्क करें।












Click it and Unblock the Notifications