Almonds: रोज सुबह जरूर खाएं भीगे हुए बादाम, फायदे जानकर हो जाएंगे दंग

Benefits Of Soaked Almonds: बादाम खाने से न सिर्फ शारीरिक विकास अच्छी तरह से होता है बल्कि ये मानसिक विकास में भी काफी फायदेमंद है। बादाम की गिनती सबसे हेल्दी नट्स में होती है। यही वजह है कि लोगों को बादाम खाना बहुत पसंद होता है। बादाम का इस्तेमाल कई तरह के व्यंजनों को टेस्टी बनाने के लिए भी किया जाता है जैसे कि खीर, बादाम शेक, कश्मीरी कहवा।

बादाम में प्रोटीन, कैल्शियम, फाइबर, मैग्निशियम, विटामिन-ई, ओमेगा-3 फैटी एसिड, विटामिन-बी, नियासिन, राइबोफ्लेविन जैसे पोषक तत्व मौजूद होते हैं। इसमें उच्च मात्रा में सैचुरेटेड फैट होते हैं, जिस वजह से कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रण में रखता है और हार्ट संबंधी बीमारियों से भी बचाता है। आपको बता दें कि बादाम को भिगोकर इसका सेवन करने से शरीर को स्वस्थ रखने में दो गुना अधिक मदद मिलती है।

almonds

पाचन रहता है दुरुस्त
हेल्थलाइन की एक रिपोर्ट के अनुसार नियमित रूप से भिगोए हुए बादाम का सेवन करने से पाचन दुरुस्त होता है। इसका सेवन करने से पेट अच्छे से साफ होता है। साथ ही ब्लोटिंग, पेट में गैस व दर्द, अपच की समस्या से भी निजात मिलता है। बादाम को भिगोकर खाने से पेट की समस्याएं दूर होती हैं।

हार्ट को रखता है हेल्दी
बादाम कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल में रखने में मदद करता है। ऐसे में हार्ट संबंधित बीमारियों से भी बचा जा सकता है। सुबह सुबह भीगे हुए बादाम खाने से हार्ट को हेल्दी रखा जा सकता है। साथ ही हाई ब्लड प्रेशर को भी कंट्रोल में रखा जा सकता है।

पोषण तत्वों का खजाना
बादाम के छिलके में फाइटिक एसिड नामक पदार्थ होता है। ये बादाम में मौजूद जरूरी पोषक तत्व जैसे आयरन, जिंक और कैल्शियम के अवशोषण में बाधा डालता है। बादाम को भिगोने से उसके छिलके में मौजूद फाइटिक एसिड को तोड़ने में मदद मिलती है। साथ ही पोषक तत्वों के बेहतर अवशोषण को बढ़ावा मिलता है।

शरीर में गुड कोलेस्ट्रॉल को बढ़ाता है
भीगे हुए बादाम का सेवन खराब कोलेस्ट्रॉल को कम कर शरीर में गुड कोलेस्ट्रॉल के स्तर को बढ़ाता है और हार्ट को हेल्दी रखता है। ऐसे में रोजाना मुट्ठी भर भीगे हुए बादाम का सेवन करने की आदत जरूर डालें। डायबिटीज के मरीजों को भी भीगे हुए बादाम का सेवन जरूर करना चाहिए। इससे शरीर के शुगर लेवल को कंट्रोल रखने में मदद मिलती है।

वजन कम करने में करता है मदद
भीगे हुए बादाम लाइपेज सहित कई एंजाइम छोड़ते हैं। ये मेटाबॉलिज्म को बढ़ाते हैं और वेट लॉस करते है। इसके अलावा, बादाम में फाइबर ज्‍यादा मात्रा में होता है। इसे खाने से आपका पेट लंबे समय तक भरा रहता है, जिससे वेट लॉस में मदद मिलती है। जो लोग वजन कम करना चाहते हैं, उन्‍हें अपनी डाइट में भीगे हुए बादाम को शामिल करना चाहिए।

ब्रेन के लिए होता है फायदेमंद
बादाम को ब्रेन फूड भी कहा जाता है। विटामिन-ई से भरपूर भीगे बादाम लंबे समय तक ब्रेन स्‍वास्‍थ्‍य को दुरुस्‍त रखते हैं। इसमें फेनिलएलनिन होता है, जो मेमोरी बढ़ाता है। भीगे बादाम को डाइट में शामिल करने से एसीएच (एसिटाइलकोलाइन) का लेवल बढ़ जाता है। यह एक न्यूरोट्रांसमीटर है, जो मेमोरी बढ़ाता है और अल्जाइमर जैसे रोग को दूर रखता है। इसके अलावा, भीगे बादाम ओमेगा-6 और ओमेगा-3 के कारण ब्रेन के लिए काफी अच्‍छे होते हैं।
(Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Oneindia Hindi इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन पर अमल करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से जरूर संपर्क करें)

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+