Dry Lips: ठंड में फटे होंठो से हैं परेशान, घर बैठे अपनाएं आसान तरीके, जल्द मिलेगी राहत
Tips Of Dry Lips: सर्दी के मौसम में फटे या सूखे होंठ एक आम समस्या बन जाती है। जब हवा में नमी कम होती है, तो हमारी त्वचा, खासकर होंठ, सूखने और फटने लगती है। यह न केवल असहज होता है, बल्कि यह देखने में भी बुरा लगता है। हालांकि, कुछ आसान उपायों से आपको इस समस्या से छुटकारा मिल सकता है। आइए जानते हैं उन उपायों के बारे में।
1. लिप बाम का इस्तेमाल करें
फटे होंठों को राहत देने के लिए सबसे आसान और प्रभावी उपाय है लिप बाम का इस्तेमाल। लिप बाम से आपकी त्वचा को नमी मिलती है और उसे मुलायम बनाए रखता है। आप बाजार में उपलब्ध वैस्लिन या नारियल तेल का भी इस्तेमाल कर सकते हैं।

2. गुनगुने पानी से होंठों को साफ करें
ठंड में हवा के कारण होंठ सूख जाते हैं, लेकिन यदि आप गुनगुने पानी से अपने होंठों को नियमित रूप से साफ करेंगे, तो यह नमी बनाए रखने में मदद करता है। साफ और मुलायम होंठों के लिए इसे दिन में दो बार करें।
3. नारियल तेल का उपयोग करें
नारियल तेल लगाने से आपकी त्वचा को काफी नमी मिलती है और फटे हुए होंठों को जल्दी ठीक करने में मदद करता है। रात में सोने से पहले नारियल तेल या शिया बटर अपने होंठों पर लगाकर सोएं, ताकि वे पूरी रात नमी से भरपूर रहें।
4. पानी का अधिक सेवन करें
होंठों का सूखना शरीर में पानी की कमी का संकेत हो सकता है। इसलिए, दिन भर में पानी पीने की आदत डालें। पर्याप्त पानी पीने से आपके शरीर की नमी बनी रहती है और होंठ भी सूखे नहीं रहते।
अगर आप रोजाना इन घरेलू उपायों को लगाएंगे तो जल्द ही अपने होठों में फर्क देखने को मिलेगा। अगर इससे फर्क नहीं पड़ रहा तो घर में रखी दहीं का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। इन उपायों को कर आपको आसानी से फटे होठों से छुटकारा मिल जाएगा।
ये भी पढ़ें: Chhath Puja 2024: छठ पूजा में चढ़ाया जाता डाभ नींबू, सेहत के लिए है वरदान, कई बीमारियों से मिलता है छुटकारा












Click it and Unblock the Notifications