Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

रात को सोने से पहले पानी पीना चाहिए या नहीं? हो सकती है ये गंभीर बीमारी, इन बातों का रखें खास ध्यान

Drinking water before Sleep: शरीर का ख्याल रखना हर किसी शख्स के लिए जरूरी है। हर दिन ज्यादा से ज्यादा पानी पीना सेहत के लिए काफी अच्छा होता है। वहीं कुछ लोग रात में सोने से पहले पानी पीते हैं। ऐसे में आज हम आपको बताएंगे कि ये आदत सही है या नहीं।

डॉक्टर भी हमेशा यही सुझाव देते हैं जितना ज्यादा हो सके हर रोज पानी पीएं। ऐसा इसलिए क्योंकि इसके कई सारे फायदे होते हैं। सबसे ज्यादा पानी पीने से आपका शरीर हाइड्रेट रखने में मदद करता है। इस लिहाज से पानी हमारी सेहत के लिए महत्वपूर्ण माना जाता है।

Drinking Water

कुछ लोगों को रात को सोने से पहले भी पानी पीने की आदत होती है। कई डॉक्टर्स का कहना है कि रात को सोने से पहले पानी पीना चाहिए तो वहीं कुछ का मानना है कि इससे सेहत को नुकसान हो सकता है। चलिए जानते हैं कि रात को सोने से पहले पानी पीना कितना सही है और कितना गलत है।

1. अगर आप रात को सोने से पहले पानी पीते हैं तो बार-बार बाथरूम जाना पड़ता है। जिसकी वजह से नींद खराब होती है। अगर आपकी नींद खराब होगी तो इसकी वजह से कई गंभीर बीमारी हो सकती हैं। जैसे कि
हाई ब्लड प्रेशर
कोलेस्ट्रॉल का बढ़ना
वजन का बढ़ना

2. जो लोग शुगर, हार्ट व किडनी के मरीज और माइग्रेन से पीड़ित हैं उन लोगों को रात में सोने से ज्यादा पानी नहीं पीना चाहिए। ऐसा इसलिए क्योंकि इन मरीजों के लिए रात की नींद जरूरी होती है।

कब पीना चाहिए पानी
रात को सोने से ठीक पहले पानी नहीं पीना चाहिए बल्कि सोने से डेढ़-दो घंटे पहले पानी पीएं। इससे आपके शरीर को काफी फायदा होता है। या फिर खाना खाने के लगभग आधे घंटे बाद भी आप पानी पी सकते हैं। इससे बार-बार रात को यूरिन नहीं निकलेगा और आपकी नींद भी खराब नहीं होगी। हर रोज लगभग 8 घंटे की नींद लेना जरूरी है।

ये भी पढ़ें: Parenting Tips: बच्‍चों में ऐसे डालें रीडिंग हैबिट, किताबों से कराएं दोस्ती, ये 4 टिप्स करेंगे मदद

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+