दूध में ये 5 चीजें मिलाकर पिएं, हड्डियां रहेंगी मजबूत और थकान होगी दूर

Benefits Of Drinking Milk: आजकल ज्यादातर लोग फास्ट फूड खाना पसंद करते हैं। ऐसे में शारीरिक बीमारियां भी काफी ज्यादा बढ़ गई हैं। बाहर का खाना ज्यादा खाने से लोगों को पेट संबंधी बीमारियां भी होने लगी हैं। कम उम्र में ही लोग कई तरह की शारीरिक समस्याओं से जूझने लगे हैं। कई बार कोशिश करने पर भी लोगों से बाहर का खाना नहीं छूटता और वो बीमारी का शिकार हो जाते हैं।

शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद
आपको बता दें कि दूध हमारी सेहत के लिए काफी फायदेमंद होता है। ये शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य दोनों के लिए बेहद जरूरी होता है। दूध का नियमित सेवन करने के कई सारी बीमारियों से छुटकारा मिल सकता है। इसके अलावा अगर हम दूध में हम कुछ आयुर्वेदिक चीजों को मिलाकर पीते हैं तो ये और अधिक शक्तिशाली बन जाता है।

milk

दूध में मिलाएं ये खास चीजें
दूध में कैल्शियम, विटामिन, प्रोटीन काफी अधिक मात्रा में होता है। दूध पीने से शरीर को एनर्जी मिलती है। दूध शरीर मजबूत और स्वस्थ रखने में मदद करता है। वहीं कुछ ऐसी चीजें हैं जिनको दूध में मिलाकर पीने से शरीर को अधिक लाभ मिलता है।

हल्दी और केसर
हल्दी और केसर में एंटीऑक्सीडेंट और एंटी इंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं, जो हमारी हड्डियों को मजबूत बनाने के साथ जोड़ों के दर्द को कम करते हैं। इसलिए दूध में हल्दी और केसर मिलाकर सेवन इसका करना काफी लाभकारी होता है।

दूध में मिलाएं ड्राई फ्रूट्स
आप दूध में ड्राई फ्रूट्स जैसे बादाम, खजूर, अंजीर, खारक डालकर भी इसका सेवन कर सकते हैं। ऐसा करने से पाचन क्रिया मजबूत होती है और शरीर की थकान और कमजोरी दूर होती है।

दूध में मिलाएं ये मसाले
आप दूध में अलसी के बीज, काली मिर्च, अदरक, शहद भी मिलाकर पी सकते हैं। ऐसा करने से मोटापा दूर होगा है। साथ ही डल स्किन में भी निखार नजर आता है। दूध में शहद मिलकार पीने से स्किन संबंधी बीमारियां दूर होती हैं।

दूध पीने के फायदे
दूध पीने से न सिर्फ हड्डियां मजबूत होती हैं बल्कि तनाव और चिंता भी दूर होती है। इसके अलावा दूध पीने से बालों और स्किन को भी बहुत लाभ मिलता है। दूध में विटामिन और मिनरल्स होते हैं, जो शरीर के लिए पोषक तत्व का काम करते हैं। इसीलिए आज से ही दूध पीने की आदत डाल लें।
(Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Oneindia Hindi इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन पर अमल करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से जरूर संपर्क करें)

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+