क्या आप भी पीते हैं इंस्टेंट कॉफी? जान लें सेहत पर इसका क्या पड़ता है असर
Instant Coffee: आजकल की भागदौड़ वाली जिंदगी में हर एक व्यक्ति को हर चीज तुरंत चाहिए। ठंड के मौसस में कॉफी पीना सबको बहुत अच्छा लगता है और आज के बिजी शेड्यूल में इंस्टेंट कॉफी ने तो लोगों का दिल ही जीत लिया है। लेकिन क्या आपको पता है कि इंस्टेंट कॉफी आपकी सेहत के लिए अच्छी है या नहीं।
इन दिनों बाजार में इंस्टेंट कॉफी का चलन काफी तेजी से बढ़ा है। इसमें एक पाउच में कॉफी पाउडर होता है जिसमें दूध और चीनी मिला हुआ होता है। बस आपको गर्म पानी में इसे मिलाकर पी लेना है। कॉफी के शौकीन लोगों को इंस्टेंट कॉफी काफी ज्यादा पसंद होती है। आइए जानते हैं कि ये आपके लिए फायदेमंद है या नहीं।

इंस्टेंट कॉफी सेहत के लिए अच्छी है या बुरी
आपको बता दें कि सर्दियों में कॉफी पीने से शरीर गर्म रहता है। लेकिन कहा जाता है कि कॉफी एक लिमिट में ही पीनी चाहिए। वहीं डॉक्टरों की मानें तो कॉफी पीने से डिप्रेशन, हार्ट की बीमारी और टाइप 2 डायबिटिज से शरीर को बचाया जा सकता है। हालांकि इंस्टेंट कॉफी में काफी ज्यादा मात्रा में चीनी होती है। इसे ज्यादा पीना सेहत के लिए खतरनाक साबित हो सकता है।
इंस्टेंट कॉफी में फैट काफी ज्यादा होता है जिसके कारण वजन भी बढ़ सकता है। साथ ही ब्लड शुगर का लेवल भी बढ़ने लगता है। जिन लोगों को दूध से एलर्जी है उन्हें तो बिल्कुल भी इंस्टेंट कॉफी नहीं पीना चाहिए क्योंकि ये सेहत के लिए काफी ज्यादा खतरनाक साबित हो सकता है।
कॉफी की जगह ट्राई करें ये हेल्दी ड्रिंक्स
कॉफी की जगह आप हर्बल टी ट्राई कर सकते हैं। इसके अलावा आप पिपरमिंट टी या जिंजर टी का भी सेवन कर सकते हैं। ये सेहत के लिए काफी ज्यादा फायदेमंद होता है।
कॉफी की जगह आप ग्रीन टी पी सकते हैं क्योंकि इसमें भरपूर मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं।
सर्दियों में आप कॉफी की जगह हल्दी वाला दूध भी पी सकते हैं क्योंकि ये शरीर को गर्म रखने का काम करता है।
सर्दियों में आप नींबू पानी भी पी सकते हैं क्योंकि इसमें विटामिन सी होता है जो इम्युनिटी को बूस्ट करने का काम करता है।
कॉफी की जगह आप नारियल पानी भी पी सकते हैं जो कि शरीर को काफी लंबे वक्त तक हाइड्रेट रखता है।
(Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Oneindia Hindi इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन पर अमल करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से जरूर संपर्क करें)












Click it and Unblock the Notifications