DIY Homemade Face Mask: घर पर ऐसे बनाएं ये 5 DIY फेस मास्क, स्किन पर दिखेगा नेचुरल ग्लो
DIY Homemade Face Mask: कभी झुलसती गर्मी तो कभी बारिश और धूलभरी आंधी, इस बदलते मौसम में स्किन का ख्याल रखना बहुत जरूरी होता है। बाजार में मिलने वाले फेस मास्क में केमिकल्स की भरमार होती है, जो लंबे समय तक इस्तेमाल करने पर स्किन को नुकसान पहुंचा सकते हैं।
नेचुरल तरीके से स्किन को बनाएं ग्लोइंग
ऐसे में अगर आप नेचुरल तरीके से अपनी स्किन को ग्लोइंग बनाना चाहती हैं, तो घर पर तैयार किए गए DIY फेस मास्क से बेहतर और कुछ नहीं हो सकता। ये न केवल आपकी स्किन टाइप के अनुसार होंगे, बल्कि इनमें किसी तरह का साइड इफेक्ट भी नहीं होता है।

DIY फेस मास्क का ऐसे करें इस्तेमाल
DIY फेस मास्क न केवल सस्ते होते हैं बल्कि आपके स्किन को केमिकल्स से दूर रखते हैं। ये मास्क नेचुरल चीजों से बने होते हैं जो स्किन को हेल्दी और ग्लोइंग बनाते हैं। अगली बार जब आपकी स्किन डल दिखे, तो इन घरेलू फेस मास्क्स को जरूर आजमाएं।
आसान और असरदार फेस मास्क्स जो स्किन को देंगे नेचुरल ग्लो और फ्रेश लुक-
1. दही और हल्दी फेस मास्क (नेचुरल ब्राइटनिंग के लिए)
सामग्री-
1 चम्मच दही
1/4 चम्मच हल्दी
1 चम्मच बेसन (वैकल्पिक)
विधि- सभी चीजों को मिलाकर एक स्मूद पेस्ट तैयार करें और चेहरे पर लगाएं। 15-20 मिनट बाद गुनगुने पानी से फेस धो लें। दही त्वचा को मॉइश्चराइज करता है जबकि हल्दी एंटी-बैक्टीरियल और ब्राइटनिंग गुणों से भरपूर होती है।
2. एलोवेरा और शहद फेस मास्क (सेंसिटिव स्किन के लिए बेहतरीन)
सामग्री-
1 चम्मच एलोवेरा जेल
1 चम्मच शहद
विधि- दोनों को अच्छी तरह मिलाएं और चेहरे पर लगाएं। 20 मिनट तक रखने के बाद ठंडे पानी से फेस धो लें। एलोवेरा स्किन को ठंडक देता है और शहद त्वचा को पोषण देता है।
3. केला और ओट्स फेस मास्क (ड्राई स्किन के लिए रामबाण)
सामग्री-
1/2 पका हुआ केला
1 चम्मच ओट्स
1 चम्मच दूध
विधि- केले को मसलकर उसमें ओट्स और दूध मिलाएं। चेहरे पर लगाकर 15 मिनट तक रखें और हल्के हाथों से स्क्रब करते हुए धो लें। ये मास्क त्वचा को एक्सफोलिएट करता है और खोई हुई नमी लौटाता है।
4. पपीता और नींबू फेस मास्क (टैन रिमूवल के लिए)
सामग्री-
2 चम्मच पके पपीते का गूदा
1/2 चम्मच नींबू का रस
विधि- दोनों को मिलाकर चेहरे पर लगाएं और 15 मिनट तक रखें। ये टैन हटाने और स्किन टोन को इवन करने में मदद करता है।
5. संदलवुड (चंदन) और गुलाबजल फेस मास्क (ऑयली स्किन के लिए)
सामग्री-
1 चम्मच चंदन पाउडर
2 चम्मच गुलाब जल
विधि- पेस्ट बनाकर चेहरे पर लगाएं और सूखने के बाद धो लें। चंदन त्वचा को ठंडक देता है और अतिरिक्त ऑयल को कंट्रोल करता है।
फेस मास्क तैयार करने के कुछ आसान टिप्स
-फेस मास्क लगाने से पहले चेहरा अच्छी तरह से साफ कर लें।
-हफ्ते में 2 बार इन मास्क का इस्तमाल करें।
-हमेशा पैच टेस्ट करें ताकि एलर्जी की संभावना न हो।
-
Alka Yagnik Caste: क्या है सिंगर अलका याग्निक की जाति? खतरनाक बीमारी से जूझ रहीं गायिका मानती हैं कौन-सा धर्म? -
Rakesh Bedi Caste: धुरंधर में पाकिस्तान को उल्लू बनाने वाले 'Jameel' किस जाति से? ठगी का शिकार हुई पत्नी कौन? -
'इंटीमेट सीन के दौरान उसने पार की थीं सारी हदें', Monalisa का बड़ा बयान, सेट पर मचा था ऐसा हड़कंप -
IAS Tina Dabi Transfer: दो लव मैरिज-एक से तलाक, विवादों में घिरीं UPSC टॉपर टीना डाबी का कहां-क्यों ट्रांसफर? -
RBSE Topper: रिजल्ट से 10 दिन पहले थम गईं निकिता की सांसें, 12वीं की मार्कशीट में चमकता रह गया 93.88% -
LPG Price Today: युद्ध के बीच जनता पर फूटा महंगाई बम, सिलेंडर के दाम बढ़े, आपके शहर में कहां पहुंचा रेट? -
Leander Paes: तीन अभिनेत्रियों संग रहा लिवइन रिलेशन, बिना शादी के बने पिता, घरेलू हिंसा का लगा था आरोप -
Vaibhav Suryavanshi के पास सात समंदर पार से आया ऑफर! टैलेंट पर फिदा हुआ ये देश, कहा- हमारे लिए खेलो -
'16 की उम्र में क्लब के बाहर 20 रु. में खुद की CD बेची', Dhurandhar के इस बड़े स्टार का सच, यूं बदली किस्मत -
PBKS vs GT: अर्शदीप का खौफनाक ओवर, 11 गेंदों में लुटाए रन, बनाया IPL का सबसे शर्मनाक रिकॉर्ड -
New Rules from 1 April 2026: 'LPG के दाम से लेकर ATM के चार्ज तक', आज से बदल गए ये 7 बड़े नियम -
LPG Price Today: कुकिंग गैस की दरें ऊंचे स्तर पर, आपके शहर में आज कहां पहुंचा रेट?












Click it and Unblock the Notifications