Diwali 2025 Lucky Colors: इन रंगों के कपड़े पहनने से मां लक्ष्मी हो जाती हैं नाराज? दिवाली पर ना कर दें ये गलती
Diwali 2025 Lucky Colors: दिवाली का त्यौहार केवल रोशनी और मिठाइयों तक सीमित नहीं है। यह खुशियों, नई उम्मीदों और सकारात्मक ऊर्जा का प्रतीक है। इस दिन हर कोई नए कपड़े पहनकर त्योहार को खास बनाता है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि आपके कपड़ों का रंग भी आपके घर और जीवन में सकारात्मकता ला सकता है?
सही रंग पहनने से न केवल आपका मूड बेहतर होता है, बल्कि यह मां लक्ष्मी की कृपा को भी आकर्षित करता है। वहीं कुछ रंग ऐसे हैं, जिन्हें पहनने से बचना चाहिए क्योंकि वे नकारात्मक ऊर्जा को बढ़ा सकते हैं। इस दिवाली, अपने आउटफिट का रंग सोच-समझकर चुनना बहुत जरूरी है, ताकि आपका त्यौहार और भी चमकदार और खुशियों से भरा हो।

शुभ रंग पहनें
दिवाली पर गुलाबी, लाल, नारंगी, पीला, हरा, नीला, सफेद और गोल्डन जैसे चमकदार रंग पहनना अच्छा माना जाता है। ये रंग सिर्फ सुंदर दिखते ही नहीं, बल्कि धार्मिक दृष्टि से भी शुभ माने जाते हैं। इसके अलावा आप अपनी राशि के अनुसार भी शुभ रंग चुन सकते हैं।
ये भी पढ़ें: Dhanteras 2025: धनतेरस पर क्यों है बर्तन खरीदने का इतना महत्व, जानिए इसके पीछे का कारण
काले और फटे कपड़े अवॉइड करें
दिवाली के मौके पर काले रंग के कपड़े पहनना अच्छा नहीं माना जाता। काला रंग दुख और नकारात्मकता का प्रतीक माना जाता है। इसके अलावा फटे या पुराने कपड़े पहनने से भी बचना चाहिए। त्यौहार पर हमेशा नए और साफ-सुथरे कपड़े पहनना शुभ होता है।
रंगों से बढ़ाएं उत्सव की खुशी
सिर्फ कपड़े ही नहीं, बल्कि रंगों की सही पसंद आपके मूड और घर की ऊर्जा को भी बढ़ाती है। इसलिए इस दिवाली अपने आउटफिट का रंग सोच-समझकर चुनें और त्यौहार की खुशियों को और भी खास बनाएं।
ये भी पढ़ें: Dhanteras 2025: धनतेरस पर यम दीपदान मंत्र पढ़ना क्यों है इतना जरूरी? गिनकर जलाने होते हैं दिए












Click it and Unblock the Notifications