Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Tea In Winters: सर्दी में अगर पीते हैं बार-बार चाय, तो हो जाएं सावधान, हड्डियों को हो सकता है नुकसान

Disadvantages Of Tea: सर्दियों का मौसम में चाय की चुसकियों के बिना दिन अधूरा होता है। इन दिनों जो लोग चाय पीना पसंद भी नहीं करते वो भी पीने लगते हैं। ठंड में अगर अदरक की चाय मिल जाए तो मानो सोने पर सुहागा। इससे ना तो केवल जुकाम से छुटकारा मिलता है बल्कि ठंड से भी आराम मिलता है।

जो लोग चाय पीने के शौकीन होते हैं वह सर्दी के मौसम में बार-बार चाय पीना पसंद करते हैं। लेकिन अगर आप अधिक मात्रा में चाय पीएंगे तो ये सेहत के लिए काफी हानिकारक है। ज्यादा चाय पीने से स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का खतरा बढ़ सकता है। इसलिए आज हम आपको बताते हैं कि इससे शरीर को किस तरह के नुकसान हो सकते हैं।

Tea In Winters

1. पाचनतंत्र होगा खराब
चाय में अधिक मात्रा में कैफीन होता है जिसका असर पाचनतंत्र पर पड़ता है। अगर नियमित तौर पर आप बार-बार चाय पी रहे हैं तो इससे पेट से जुड़ी समस्याएं जैसे पेट दर्द, दस्त, उल्टी और दस्त हो सकती है।

2. एसिडिटी
ज्यादा चाय पीने से पेट की एसिडिटी की समस्या हो सकती है। खासतौर से सर्दियों में जो लोग अधिक मात्रा में चाय पीते हैं उन्हें ये दिक्कतें ज्यादा होने लगती हैं। खासतौर जिन्हें पहले से ही पेट से जुड़ी समस्याएं है वह जितना हो सके चाय पीने से बचें, क्योंकि चाय यानी ज्यादा कैफीन का शरीर में जाना।

3. हड्डियों के लिए नुकसानदायक
सर्दियों में हम अक्सर कम पानी पीते हैं और चाय का सेवन ज्यादा करते हैं। चाय पीने से हड्डी में कैल्शियम कमी होने लगती है और इसका असर हड्डियों पर पड़ता है। खासतौर से बुजुर्गों के लिए चाय का ज्यादा सेवन करना सही नहीं है, क्योंकि उन्हें हड्डियों से जुड़ी ज्यादा समस्या होती है।

4. चाय बढ़ाती है तनाव
जो लोग हर रोज ऑफिस जाते हैं या फिर पढ़ाई करने के लिए बार-बार चाय का सेवन करते हैं वह तुरंत सावधान हो जाएं। चाय में अधिक कैफीन होता है जिससे नींद की कमी, ज्यादा सिरदर्द होता है। इसके अलावा चिंता और बेचैनी जैसा महसूस होता है। कोशिश करें कि रात से समय चाय बिल्कुल भी ना पीएं।

जिन्हें चाय पीना ज्यादा पसंद है वह पूरे दिन में केवल दो बार ही चाय पीएं। इसके अलावा सुबह उठते ही चाय की जगह खाली पेट गर्म पानी पी सकते हैं, इससे पाचन और ज्यादा अच्छा होता है। इसके अलावा गर्म पानी में थोड़ा सा शहद और चीनी डालकर भी पी सकते हैं। इससे वजन घटाने में आसानी होती है और शरीर में पानी की कमी को भी पूरा करता है। इसके अलावा रात में दूध भी पी सकते हैं, जो कि सबसे अच्छा विकल्प है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+