Dhanteras 2025: धनतेरस पर कर लें ये 7 जरूरी काम, घर में आएगी खुशहाली और तरक्की

Dhanteras 2025: धनतेरस का त्योहार धन की देवी लक्ष्मी की आराधना का प्रतीक है। साथ ही, यह अपने घर और जीवन में खुशहाली और सकारात्मक ऊर्जा लाने का भी अवसर माना जाता है। ऐसी मान्यता है कि इस दिन अच्छे से साफ-सफाई करनी चाहिए और घर को सजाना चाहिए। इसके अलावा, मान्यता है कि घर में कुछ खास काम किए जाएं, तो खुशहाली रहती है। परिवार के सदस्यों से क्रोध, रोग और ईर्ष्या जैसी चीजें भी दूर रहती हैं।

इस धनतेरस अपने घर और लाइफस्टाइल में इन 7 आसान टिप्स के जरिए समृद्धि और सुख-शांति ला सकते हैं। घर की साफ-सफाई और सोने-चांदी या किसी नई चीज की खरीदारी करने के साथ ही इस बार इस दिन ये सारे काम जरूर करें:

Dhanteras 2025

Dhanteras 2025: इन 7 उपायों से आएगी समृद्धि

1. घर को साफ-सुथरा रखें: धनतेरस पर घर की सफाई बेहद जरूरी है। एक साफ-सुथरा घर सकारात्मक ऊर्जा को आकर्षित करता है और लक्ष्मी जी की कृपा बनी रहती है।

2. मुख्य दरवाजे की सजावट: मुख्य दरवाजे पर फूल, थाली और रंगोली से सजावट करें। यह घर की सुंदरता बढ़ाता है, बल्कि अच्छे अवसर और धन के प्रवेश के लिए शुभ माना जाता है।

3. घर में पौधे लगाएं: वास्तु के अनुसार हरे-भरे पौधे घर में सकारात्मक ऊर्जा और खुशहाली लाते हैं। तुलसी, मनी प्लांट और लैवेंडर जैसे पौधे विशेष रूप से शुभ माने जाते हैं।

यह भी पढे़ं: Dhanteras 2025: कैसे गरीब ब्राह्मण बने कुबेर? माने जाते हैं देवताओं के धन कोषाध्यक्ष

4. लक्ष्मी और गणेश की पूजा: धनतेरस पर सोने, चांदी और नए बर्तन खरीदने के साथ-साथ देवी लक्ष्मी और गणेश की पूजा करना भी भाग्य और समृद्धि लाता है।

5. घर में प्रकाश और दीये जलाएं: दीपक और मोमबत्तियां घर में सकारात्मक ऊर्जा फैलाते हैं। खासकर शाम के समय घर में दीप जलाना सुख-शांति और समृद्धि को बढ़ाता है।

6. डिजिटल और स्मार्ट होम अपडेट्स: घर के छोटे सुधार, जैसे स्मार्ट लाइट्स, ऑर्गनाइजेशन और गैज़ेट्स, आपकी लाइफस्टाइल को आरामदायक और पॉजिटिव बनाते हैं।

7. परिवार के साथ क्वालिटी टाइम बिताएं: खुशहाल घर का मतलब सिर्फ पैसे नहीं, बल्कि परिवार के साथ अच्छे पल बिताना भी है। धनतेरस पर मिलकर पूजा करना और साथ में समय बिताना घर में खुशहाली लाता है।

ये सारे टिप्स दिखने में बेहद आसान और साधारण लगते हैं, लेकिन इन्हें अगर अपना लें तो त्योहार की खुशियां कई गुणा बढ़ जाएंगी। धनतेरस से त्योहारी सप्ताह की शुरुआत होती है, तो इस बार पूजा और शॉपिंग के साथ ये सारे काम करना न भूलें।

यह भी पढे़ं: Dhanteras 2025: धनतेरस पर यम दीपदान मंत्र पढ़ना क्यों है इतना जरूरी? गिनकर जलाने होते हैं दिए

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+