ये हैं स्किन को नैचुरली ग्लो करने वाले डिटॉक्स ड्रिंक्स और फूड्स, आज से डाइट में कर लें शामिल
Detox Drinks and Foods That Boost Your Glow Naturally: आजकल की फास्ट-लाइफ, प्रोसेस्ड फूड्स, कम पानी पीना और बढ़ता प्रदूषण हमारी स्किन पर सबसे ज्यादा असर डालते हैं। नतीजा डलनेस, पिंपल्स, डिहाइड्रेशन और ग्लो का पूरी तरह गायब हो जाना।
हेल्दी डाइट और सही डिटॉक्स रूटीन से स्किन करेगी ग्लो
स्किन को ग्लोइंग बनाने के लिए महंगे प्रोडक्ट्स नहीं बल्कि हेल्दी डाइट और सही डिटॉक्स रूटीन ज्यादा असरदार होता है। दिन की शुरुआत डिटॉक्स ड्रिंक्स से करें, खाने में पानीदार और एंटीऑक्सिडेंट रिच फूड्स शामिल करें। आप कुछ ही हफ्तों में अपनी स्किन में फर्क महसूस करेंगे।

शरीर को डिटॉक्स करना बेहद जरूरी होता है
स्किन की असली चमक बाहर से नहीं बल्कि अंदर से आती है। इसलिए शरीर को डिटॉक्स करना बेहद जरूरी होता है ताकि टॉक्सिन्स बाहर निकलें, डाइजेशन बेहतर हो और स्किन खुद-ब-खुद निखर उठे। आइए आपको बताते हैं कुछ बेस्ट डिटॉक्स ड्रिंक्स और फूड्स के बारे में जो आपकी स्किन को नैचुरली ग्लो करने में आपकी मदद करेंगे।
स्किन को नैचुरली ग्लो करने वाले डिटॉक्स ड्रिंक्स और फूड्स
1. नींबू और गुनगुने पानी का डिटॉक्स
सुबह खाली पेट एक गिलास गुनगुने पानी में आधा नींबू मिलाकर पीना सबसे आसान डिटॉक्स रुटीन है। इससे शरीर से टॉक्सिन्स बाहर निकालता है, लिवर फंक्शन सुधारता है, स्किन को अंदर से क्लियर और ग्लोइंग बनाता है,मेटाबॉलिज्म बढ़ाता है। नींबू में विटामिन सी भरपूर होता है जो कोलेजन को बढ़ाता है और स्किन को फर्म बनाता है।
2. खीरा-मिंट डिटॉक्स वॉटर
खीरा में 96 फीसदी पानी होता है और मिंट शरीर को ठंडक देता है। दोनों मिलकर स्किन को अंदर से हाइड्रेट रखते हैं। इस ड्रिंक को पीने से स्किन में सूजन कम होती है, पिंपल्स को कंट्रोल करता है, बॉडी को एनर्जी मिलती है और स्किन टाइट और स्मूद बनती है। इसे पूरे दिन थोड़ा-थोड़ा पीते रहें।
3. ग्रीन टी
ग्रीन टी डिटॉक्स ड्रिंक की लिस्ट में सबसे ऊपर आती है। इसमें EGCG जैसे एंटीऑक्सिडेंट भरपूर मात्रा में होते हैं। ये फ्री रेडिकल्स से लड़कर स्किन एजिंग रोकती है,पिंपल्स और इंफ्लेमेशन को कंट्रोल करती है, स्किन का नैचुरल ग्लो बढ़ाती है और वजन कम करने में भी मददगार होती है। दिन में एक या दो कप ग्रीन टी जरूर पिएं।
4. चुकंदर का जूस
चुकंदर आयरन, विटामिन सी और एंटीऑक्सिडेंट से भरपूर है। इसका असर कुछ ही दिनों में स्किन पर दिखता है। ये खून को साफ करता है, चेहरे पर नेचुरल पिंक ग्लो लाता है, स्किन को डीपली पोषित करता है और बालों की क्वालिटी भी सुधारता है। इसे गाजर और अदरक के साथ मिक्स करके पीने से फायदा और बढ़ जाता है।
5. एप्पल साइडर विनेगर वॉटर
एक गिलास पानी में एक चम्मच एप्पल साइडर विनेगर मिलाकर सुबह पीना डिटॉक्स के लिए कमाल का फॉर्मूला है। ये डाइजेशन सुधारता है,स्किन इंफेक्शन कंट्रोल करता है, पिंपल्स कम करता है और शरीर में पीएच बैलेंस बनाए रखता है। ध्यान रहे, एप्पल साइडर विनेगर हमेशा पानी में मिलाकर ही पिएं।
स्किन का ग्लो बढ़ाने वाले डिटॉक्स फूड्स
1. नारियल पानी
ये नैचुरल इलेक्ट्रोलाइट ड्रिंक है जो स्किन को हाइड्रेट करके हेल्दी बनाता है। साथ ही डे-टॉक्सिफिकेशन बढ़ाता है, सनबर्न और डलनेस कम करता है और ग्लो तुरंत नजर आता है
2. पपीता
पपीते में पपेन एंजाइम होता है जो डाइजेशन को सुधाकर स्किन में निखार लाता है। ये डेड स्किन हटाता है, पिंपल्स कम करता है और स्किन को सॉफ्ट और रेडियंट बनाता है
3. दही
दही में प्रोबायोटिक्स होते हैं जो गट हेल्थ को बेहतर करते हैं और अच्छी स्किन की शुरुआत यहीं से होती है। ये स्किन में नेचुरल मॉइश्चर बनाए रखता है, पिंपल्स और रूखेपन को कम करता है और ग्लो अंदर से निखरता है।
4. तरबूज
तरबूज में पानी और लाइकोपीन भरपूर होता है। ये बॉडी को हाइड्रेट रखता है,स्किन रेडियंट बनती है औरटॉक्सिन्स बाहर निकालता है।
5. ड्राई फ्रूट्स
बादाम, अखरोट और किशमिश स्किन के लिए सुपरफूड हैं। ये स्किन की इलास्टिसिटी बढ़ाते हैं, फाइन लाइंस कम होती हैं औरस्किन पोषण पाकर नेचुरली ग्लो करती है।












Click it and Unblock the Notifications