शरीर के लिए रोज कितना प्रोटीन लेना है जरूरी? हर रोज खाएं बस ये तीन चीजें, जानें एक्सपर्ट्स की राय

Healthy Diet Plan: शरीर के स्वास्थ्य के लिए प्रोटीन लेना लाभदायक होता है। अगर हम हर रोज अपनी डाइट प्लान में इसे शामिल कर लें और तो प्रोटीन का सेवन करने से शरीर में ही नहीं बल्कि हमारे बालों और त्वचा के लिए काफी लाभ पहुंचाता है। जिस तरह आजकल लोग फिटनेस के चक्कर में ज्यादा मात्रा में प्रोटीन का सेवन करते हैं उन्हें ध्यान देने की जरूरत है।

एक्सपर्ट्स का कहना है कि, अगर हम अपनी डाइट में प्रोटीन को शामिल कर लें इससे शारीरिक रूप से फिट रहेंगे। क्योंकि इससे शरीर मांसपेशियों और हड्डियों मजबूत होंगी। लेकिन ध्यान देने वाली बात ये है कि अगर अधिक मात्रा में प्रोटीन का सेवन करेंगे तो इससे शरीर में कई तरह के नुकसान भी हो सकते हैं। ऐसे में आज हम आपको बताने वाले है कि हर रोज कितनी मात्रा प्रोटीन लेना जरूरी है।

protein health plan

कितना प्रोटीन शरीर के लिए जरूरी?
एक्सपर्ट्स के मुताबिक, शरीर के वजन के हिसाब से 0.8 ग्राम प्रोटीन लेना जरूरी होता। उदाहरण के तौर पर अगर आपका वजन 60 किलो है तो 48 ग्राम प्रोटीन का सेवन कर सकते हैं। चलिए अब जानते हैं कि वह तीन कौन सी चीजें है जिनसे आपकी प्रोटीन की मात्रा पूरी हो जाएगी।

अधिक मात्रा में अंडा खाएं
अंडा खाने से प्रोटीन की मात्रा पूरी हो जाती है। विटामिन, खनिज, एंटीऑक्सीडेंट और स्वस्थ वसा सहित कई पोषक तत्व प्राप्त होते हैं। अगर आप रोजाना 4 अंडे भी खाते हैं तो इससे 26 ग्राम प्रोटीन मिलता है।

रोज खाएं बादाम
बादाम में फाइबर, विटामिन ई, मैंगनीज और मैग्नीशियम जैसे पोषण तत्व होते हैं। इसको खाने से आपके शरीर में कई तरह के फायदे हो सकते हैं। बादाम खान से आप दिमागी रूप से और मजबूत होते हैं।

जरूर पीएं दूध
रोज सुबह उठकर कोशिश करें कि दूध जरूर पीएं। यहां तक कि डॉक्टर भी यही कहते हैं दूध पीने से अधिक मात्रा में प्रोटीन मिलता है। ये सभी के लोगों के लिए डेली डाइट का हिस्सा बनाना बहुत जरूरी है। याद रखें कि जरूरत से ज्यादा प्रोटीन लेने से बचना चाहिए। इससे शरीर में कई गंभीर बीमारी हो सकती है।

Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Oneindia Hindi इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन पर अमल करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से जरूर संपर्क करें।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+