सब्जी खरीदते वक्त आपनाइए ये सीक्रेट ट्रिक्स, सब्जी के साथ-साथ जेब का भी रखें खास ध्यान
Buying Vegetables Secret Trick: किचन के बजट में कई ऐसी चीजें हैं महीने का बजट जिसमें आधे से ज्यादा खर्द हो जाता है। इसमें फल और सब्जियां भी शामिल हैं जो कि हर दो दिन में चाहिए होती है। लेकिन बरसात के मौसम की वजह से सब्जियों के दाम काफी ज्यादा बढ़े हैं।
अक्सर लोग हफ्ते में दो बार सब्जी जरूर खरीदते हैं। लेकिन खराब मौसम की वजह से कई बार सब्जी खराब हो जाती है या फिर फ्रिज में रखे हुए सुख जाती है। ऐसे में आज आपको उन टिप्स के बारे में बताएंगे जिससे आप कम पैसों में पूरी सब्जी खरीद सकते हैं।

1. बनाएं लिस्ट
अक्सर हम एक गलती करते हैं कि सब्जी खरीदते वक्त डिसाइड करते हैं कि कौन सी लेनी है। कई बार ज्यादा सब्जियां भी खरीद लेते हैं लेकि बनाने का वक्त ही नहीं आता। इससे सब्जी बर्बाद तो होती ही है साथ ही पैसे भी बर्बाद होते हैं। ऐसे में आप एक बार हफ्ते की लिस्ट बना लें जिससे आपकी सब्जियां इस्तेमाल भी हो सकती हैं।
2. इन सब्जियों को घर में रखें
आलू, प्याज, टमाटर, लहसुन और अदरक जैसी सब्जियां अपने घर में हमेशा रखें। ये ऐसी चीजें हैं जिसकी हर सब्जी में जरूरत पड़ती है। ऐसे में इनके दाम बढ़ने से पहले ही खरीद लें। टमाटर और अदरक भी इस हिसाब से खरीदें जिससे वह ज्यादा दिन तक चल पाएं। इससे सब्जियों के अगर दाम बढ़ भी जाते हैं तो आपको महंगी नहीं पड़ेगी।
3. अलग तरीके से बनाएं सब्जियां
अगर आप एक ही तरीके से सब्जियां बनाते हैं तो इससे मुंह का स्वाद भी एक जैसा हो जाता है। कई बार सब्जी बिना टमाटर या लहसुन के भी बना सकते हैं इससे सब्जी का स्वाद भी बदलेगा और साथ ही होने वाले खर्चों से भी आप बच सकते हैं। ऐसे में आज ही आप टिप्स को अपनाएं और महंगी सब्जी लेने से बचें।












Click it and Unblock the Notifications