Breast Cancer: ब्रेस्ट कैंसर के ये हैं सबसे बड़े लक्षण? कहीं आप भी तो नहीं कर इग्नोर, तुरंत कराएं इलाज
Breast Cancer Symptoms: टीवी एक्ट्रेस हिना खान ब्रेस्ट कैंसर की तीसरी स्टेज से गुजर रही हैं। साल 2024 में एक्ट्रेस को पहली बार इसके बारे में पता चला था। जिसके बाद से वह अक्सर सोशल मीडिया पर फैंस के साथ अपडेट साझा करती रहती हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि भारत में सबसे ज्यादा महिलाओं की ब्रेस्ट कैंसर से ही मौत होती है। इसके लिए जरूरी है कि समय रहते आप उपचार करा लें।
भारत में आज भी कई ऐसी महिलाएं हैं जिन्हें ब्रेस्ट कैंसर के बारे में नहीं पता। यही वजह है कि हर साल कैंसर के मामले तेजी से भारत में बढ़ते जा रहे हैं। ऐसे में महिलाओं के लिए जरूरी है कि वह समय रहते इसके लक्षण जान लें ताकि इसका इलाज शुरू हो सके। आपको जानकर हैरानी होगी कि महिलाएं ही नहीं पुरुषों को ब्रेस्ट कैंसर हो सकता है, लेकिन उनमें ये संख्या कम पाई जाती है। आइए जानते हैं कि कैसे ब्रेस्ट कैंसर के लक्षण का पता लगाएं।

ब्रेस्ट कैंसर के लक्षण
1. स्तन में गांठ या कठोरता
ब्रेस्ट कैंसर का सबसे सामान्य लक्षण है, स्तन में गांठ या कठोरता का होना। अगर स्तन में गांठ है तो इसे हल्के में ना लें। गांठ होने से ज्यादातर दर्द नहीं होता, लेकिन आकार बदलने से दर्द शुरू हो सकता है। ऐसे में इसे बिल्कुल भी अनदेखा ना करें।
2. निपल से तरल पदार्थ का बहना
यदि निपल से असामान्य तरल पदार्थ (खून या किसी अन्य रंग का) बह रहा हो, तो यह ब्रेस्ट कैंसर का एक महत्वपूर्ण लक्षण हो सकता है। खासकर ये केवल एक ही स्तन से निकला हो, तो इसे नजरअंदाज नहीं करना चाहिए।
3. निप्पल के आकार में बदलाव
ब्रेस्ट कैंसर के कारण निप्पल का आकार और स्थिति बदल सकती है। निप्पल अंदर की ओर धंसा हुआ, सिकुड़ा हुआ हो सकता है। यह लक्षण कैंसर के बढ़ने के बाद आमतौर पर होता है।
4. स्तन की त्वचा में बदलाव
कैंसर के कारण ब्रेस्ट की त्वचा में परिवर्तन हो सकता है। यह त्वचा चिड़चिड़ी, लाल या सूजी हुई हो सकती है। कभी-कभी त्वचा पर ऑरेंज के छिलके जैसे धब्बे भी दिखाई दे सकते हैं।
5. ब्रेस्ट में दर्द
जबकि ज्यादातर ब्रेस्ट कैंसर के मामलों में दर्द नहीं होता है, फिर भी कुछ महिलाओं के ब्रेस्ट में हल्का या तेज दर्द हो सकता है। यदि यह दर्द कुछ समय तक जारी रहे, तो यह एक संकेत हो सकता है।
6. भूख की कमी और वजन में अचानक गिरावट
ब्रेस्ट कैंसर का इलाज न कराने से शरीर पर और स्वास्थ्य पर गंभीर प्रभाव पड़ सकता है। इससे भूख में कमी, वजन कम होना, थकावट और कमजोरी महसूस हो सकती है।
Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Oneindia Hindi इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन पर अमल करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से जरूर संपर्क करें












Click it and Unblock the Notifications