कौन से हैं कम भीड़ वाले हिल स्टेशन? गर्मियों में जरूर करें एक्सप्लोर, आज ही बनाएं इन जगहों का प्लान
Less Crowded Hill Stations: चिलचिलाती गर्मी में घर बैठना किसको पसंद होता है। हर कोई चाहता है कि वह अपने दोस्त, परिवार या फिर पार्टनर के साथ घूमने किसी पहाड़ी इलाके का घूमने का प्लान बनाए। लेकिन मई, जून और जुलाई के महीने में सारे हिल स्टेशन में इस वक्त सबसे ज्यादा भीड़ देखने को मिलती है।
मनाली, शिमला, कश्मीर और मसूरी इन जैसी खूबसूरत जगहों में इस समय सबसे ज्यादा भीड़ होती है। सड़कों पर हर तरफ गाड़ियों की कतारें देखने को मिलती हैं। ऐसे में घूमने का मजा फीका पड़ जाता है। अगर आप भी घूमने का प्लान बना रहे हैं और चाहते हैं कि कम भीड़ देखने को मिले तो इन जगहों पर जाने का प्लान बना सकते हैं।

1. लैंसडाउन हिल स्टेशन
लैंसडाउन हिल स्टेशन उत्तराखंड की सबसे बेस्ट जगह है। जो लोग दिल्ली-एसीआर में रहते हैं वह इस खूबसूरत जगह का प्लान बना सकते हैं। इस जगह में एक तो भीड़ कम होती है और दूसरा गर्मी के मौसम में मनमोहक दृश्य देखने को मिलते हैं। साथ ही यहां उगते सूरज का नजारा अद्भुत लगता है ये जगह दिल्ली-एनसीआर से महज 5-6 घंटा दूर है।
2. मुनस्यारी हिल स्टेशन
उत्तराखंड में स्थित मुनस्यारी हिल स्टेशन परिवार, दोस्तों या फिर पार्टनर के साथ घूमने के लिए बेस्ट जगह है। यहां आप बिर्थी झरना, बेटुली धार और खलिया टॉप जैसी जगह एंजॉय कर सकते हैं। मुनस्यारी में आपको कम बजय में अच्छे गेस्ट हाउस रहने को मिल जाएंगे। गर्मी के मौसम कम भीड़ वाले इलाके में घूमने के लिए ये बेस्ट जगह है।
3. लेह-लद्दाख
अगर आप गर्मी के मौसम में बर्फ का मजा भी लेना चाहते हैं तो लेह-लद्दाख बेस्ट जगह है। यहां पहाड़ों को देखकर अलग ही सुकून मिलता है। यहां सड़कों पर आपको इतनी भीड़ देखने को नहीं मिलेगी। आप आराम से अपने खास लोगों के साथ प्लान बनाकर यहां घूम सकते हैं। ज्यादातर लोग लेह-लद्दाख का प्लान जरूर बनाते हैं। इसके अलावा आप ऊटी और कोडईकनाल भी जा सकते हैं।












Click it and Unblock the Notifications