घर बैठे बेसन में मिलाएं ये 4 चीजें, खत्म हो जाएंगे सारे दाग-धब्बे, हफ्तेभर में आएगा गजब का निखार
Besan Face Pack: स्किन और बालों को हेल्दी रखने के लिए दादी-नानी का सुझाया हुआ एकमात्र बेसन काफी फायदेमंद है। चेहरे पर बेसन का लेप लगाने ना सिर्फ त्वचा में निखार आता है बल्कि घर बैठे कई सारे दाग धब्बे भी खत्म हो जाते हैं। इसके अलावा बेसन का इस्तेमाल आंखों के नीचे गहरे गड्ढे हटाने के लिए भी किया जाता है। ऐसे में आज हम आपको बताते हैं कि बेसन में ऐसी क्या चीजें मिलाएं जिससे पार्लर जैसा निखार आएगा।
1. बेसन में मिलाएं संतरे का जूस- चेहरे का रंग संतरा बेसन में मिलाने से और ज्यादा खिलता है। इसका एक फायदा ये भी होता है कि संतरे से चेहरे के दाग-धब्बे भी खत्म हो जाते हैं। इसलिए बेसन के पैक में संतरे का इस्तेमाल जरूर करें।

2. बेसन में जरूर मिलाएं गुलाबजल- गुलाबजल हमारी त्वचा को हाइड्रेट करता और बेसन चेहरे को साफ करता है। जिसकी स्किन ड्राई है वह जरूर बेसन के पैक में गुलाबजल का इस्तेमाल करें। इससे आपकी त्वचा में और ज्यादा निखार भी आएगा।
3. नींबू का रस और हल्दी- बेसन के पैक में हल्दी और थोड़ा नींबू का रस जरूर मिलाएं। इससे चेहरे पर डार्क स्पोर्ट हटाने में मदद मिलती है। अगर बेसन की मात्रा 2 चम्मच है तो नींबू का रस केवल आधा चम्मच ही मिलाएं।
4. ग्रीन टी- जिसकी आंखों के नीचे डार्क सर्कल्स हैं उनके लिए बेसन में एक चम्मच ग्रीन टी मिलाना फायदेमंद रहेगा। जब ग्रीन टी मिलाएं तो बेसन को थोड़ी देर ठंडा होने के लिए रख दें। गलती से भी उसे तुरंत लगाने की भूल ना करें। ये सब मिलाने के बाद 15 मिनट तक बेसन का पैक लगाए रखें और घर बैठे देखिए आप चेहरा एकदम पार्लर जैसा ग्लो करने लगेगा। अगर आप चाहते हैं बेहतर रिजल्ट आएं तो कोशिश करें कि इसे हफ्ते में दो बार लगाएं। इससे आपको स्किन में खुद असर देखने को मिलेगा।












Click it and Unblock the Notifications