Beetroot: गर्मियों में घर पर बनाएं चुकंदर से फेस पैक, एक बार लगाते ही होगा ऐसा कमाल
Beetroot Face Pack: गर्मियों में चेहरा बहुत जल्दी डल हो जाता है। फेस न सिर्फ मुरझाया सा नजर आता है बल्कि पानी की कमी के चलते ये डिहाइड्रेटेड भी हो जाता है। ऐसे में खूबसूरत चेहरा पाने के लिए लोग काफी मेहनत करते हैं। इसके लिए लोग कई तरह के देसी उपाय भी अपनाते हैं।
चेहरे पर चुकंदर का फेस पैक
अगर आप भी गर्मियों में फ्रेश चेहरे के साथ खूबसूरत दिखना चाहते हैं, तो आपको चेहरे पर चुकंदर का फेस पैक लगाना चाहिए। चुकंदर स्किन को ग्लोइंग बनाने के साथ सॉफ्ट बनाता है। इसकी मदद से आप चेहरे के दाग धब्बे, मुंहासे और डलनेस को दूर कर सकते हैं।

झुर्रियों को कम करता है
यही नहीं चुकंदर के फेस पैक का इस्तेमाल कर आप डार्क सर्कल्स को भी कम कर सकते हैं। यह झुर्रियों को कम करता है और त्वचा को मॉइश्चराइज भी करता है। इसकी मदद से आप स्किन को स्वस्थ और चमकदार भी बना सकते हैं।
विटामिन और एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर
चुकंदर सिर्फ खाने में ही नहीं बल्कि चेहरे के लिए भी काफी फायदेमंद होता है। ये विटामिन और एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होता है जो त्वचा को खूबसूरत बनाता है और डलनेस को दूर करता है। चुकंदर का इस्तेमाल आप कई तरह से कर सकते हैं।
ऐसे बनाएं चुकंदर का फेस पैक
वहीं चुकंदर का फेस पैक बनाने के लिए आप सबसे पहले एक चम्मच पीसा हुआ चुकंदर और दही को मिला कर पेस्ट बना लें। इस पेस्ट को गर्दन और चेहरे पर लगाएं। फिर 20 मिनट के बाद इसे धो लें। इसी तरीके से आप चुकंदर और शहद का फेस पैक बना सकते हैं। चुकंदर का ये फेस पैक गर्मियों के लिए बहुत ही आरामदायक होता है। ये चेहरे की डलनेस को दूर कर आपको फ्रेश फील कराता है। साथ ही ये स्किन को हाईड्रेटेड भी करता है।
(Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Oneindia Hindi इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन पर अमल करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से जरूर संपर्क करें)












Click it and Unblock the Notifications