क्या है Rare Sensorineural Hearing Loss? जिससे जूझ रही हैं अलका याग्निक, जानें क्या है इसके लक्षण
Alka Yagnik Hearing Loss: बॉलीवुड की मशहूर सिंगर अलका याग्निक ने सोशल मीडिया पर जानकारी दी कि उनकी सुनने की क्षमता अचानक खत्म हो गई। उन्होंने बताया कि फ्लाइट से बाहर निकलने के बाद उन्हें कुछ सुनाई नहीं दे रहा था। साथ ही अलका ने फैंस से गुजारिश की वह उनके लिए प्रार्थना करें।
अलका याग्निक ने जब डॉक्टर को दिखाया तो उन्हें पता चला कि वह रेयर सेंसरी न्यूरल नर्व हियरिंग लॉस जैसी गंभीर बीमारी का शिकार हो गई हैं। अब इस खबर के सामने आने के बाद सिंगर के फैंस परेशान हो गए। आइए जानते हैं कि ये बीमारी क्या होती है और इसके क्या लक्षण हैं।

क्या है रेयर सेंसरी न्यूरल नर्व हियरिंग लॉस?
एक्सपर्ट्स का कहना है कि, रेयर सेंसरी न्यूरल नर्व हियरिंग लॉस एक ऐसी समस्या है जिससे मरीज को कुछ भी सुनने में परेशानी होती है। इसमें कान के भीतर दिमाग तक जाने वाली नस पूरी तरह से डैमेज हो जाती है। इस वजह से रेयर सेंसरी नर्व हियरिंग लॉस होता। इस समस्या की वजह से अचानक कभी भी सुनने की शक्ति जा सकती है।
बता दें कि, ये बीमारी अक्सर बढ़ती उम्र के कारण होती है। लेकिन अगर कभी बचपन में आपके सिर पर चोट या फिर कान में किसी प्रकार की समस्या हुई हो तो उसकी वजह से भी सुनने की शक्ति खत्म हो सकती है। इंग्लिश पॉर्टल एनडीटीवी डॉट.कॉम के मुताबिक, किसी ऐसी दवाओं की वजह से भी कानों की नसों को नुकसान पहुंच सकता है और बहरेपन का कारण बन सकता है।
तेज म्यूजिक सुनने की वजह से भी हो सकती है बीमारी
आजकल लोग जिस तरह हर वक्त कानों में ईयरफोन लगाए रखते हैं ये भी एक मुख्य कारण है जिसकी वजह से सुनने की शक्ति धीरे-धीरे खत्म होने लगती है। जब आप तेज गाना सुनते हैं तो इससे नसें जल्दी डैमेज होने लगती हैं। इसलिए हेडफोन दिनभर लगाने की आदत को आज ही छोड़ दें। इसके अलावा अपने सुनने की क्षमता की जांच करवाते रहें।
इस बीमारी के लक्षण
बातचीत के दौरान सुनने में होती हैं दिक्कत
एक कान से ज्यादा दूसरे कान में सुनाई देना
कानों में भिनभिनाहट या घंटियाँ बजने जैसी आवाजें
Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Oneindia Hindi इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन पर अमल करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से जरूर संपर्क करें।












Click it and Unblock the Notifications