रोजाना मूंग दाल खाने के ये हैं 7 बड़े फायदे, आज ही डाइट में करें शामिल

Moong Dal Health Benefits: दाल सेहत के लिए बहुत ही फायदेमंद होती है। लोग हेल्दी डाइट में कई तरह की दालों का सेवन करते हैं। दाल को प्रोटीन का सबसे अच्छा सोर्स माना जाता है। पौष्टिक गुणों की वजह से ही दाल का अधि‍क से अधि‍क सेवन करने की सलाह दी जाती है।

वहीं मूंग की दाल को अन्य दालों से ज्यादा फायदेमंद माना जाता है। मूंग दाल में कॉपर, फोलेट, राइबोफ्लेविन, विटामिन, विटामिन सी, फाइबर, पोटैशियम, फॉस्फोरस, मैग्नीशियम, आयरन, विटामिन बी -6, नियासिन, थायमिन भरपूर मात्रा में पाया जाता है। मूंग की दाल खाने से आंतों को स्वस्थ रखने में मदद मिलती है। साथ ही ये इम्यूनिटी को मजबूत भी बनाता है। मूंग की दाल को आप अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं।

moong daal

मूंग दाल खाने के फायदे

वजन कम करना
मूंग दाल का सेवन करने से वजन को कम करने में मदद मिलती है। मूंग दाल में कैलोरी की मात्रा बहुत कम पाई जाती है। ऐसे में मूंग का दाल खाने से वजन को कंट्रोल में रखा जा सकता है। इसे आप दाल और खिचड़ी के रूप में खा कर सकते हैं।

एनर्जी
मूंग दाल में आयरन, पोटैशि‍यम, कैल्शियम, विटामिन बी कॉम्प्लेक्स और प्रोटीन जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो शरीर की कमजोरी को दूर करने और एनर्जी को बूस्ट करने में मदद करते हैं।

बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करना
शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल बढ़ने पर मूंग दाल का सेवन फायदेमंद माना जाता है। मूंग दाल के सेवन से बैड कोलेस्ट्रॉल को शरीर से हटाने में मदद मिलती है।

मजबूत पाचन
मूंग की दाल को पाचन के लिए सबसे अच्छा माना जाता है क्योंकि ये आसानी से पच जाती है। पाचन क्रिया को बेहतर रखने के लिए मूंग दाल को डाइट में शामिल कर सकते हैं। मूंग दाल से पेट की गर्मी को भी दूर किया जा सकता है।

डायबिटीज
डायबिटीज की समस्या ब्‍लड में मौजूद शुगर के लेवल बढ़ने के कारण होती है। इस समस्या से बचने के लिए मूंग दाल को डाइट में शामिल कर सकते हैं। डायबिटीज के रोगी मूंग की दाल का सेवन कर सकते हैं।

इम्यूनिटी बूस्ट करना
मूंग दाल को इम्यूनिटी के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। मूंग दाल में पाए जाने वाले पोषक तत्व इम्यूनिटी को बूस्ट करने में मदद करते हैं।

ब्लड प्रेशर को कंट्रोल में रखना
मूंग दाल में भरपूर मात्रा में फाइबर, पोटैशियम और मैग्नशियम होता है। फाइबर आंतों से गंदगी को बाहर निकालने और ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में मदद करता है।
(Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Oneindia Hindi इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन पर अमल करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से जरूर संपर्क करें)

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+