ट्रेवलिंग के बीच में नहीं आएगी वेज-नॉन वेज फूड की दिक्कत, वेजिटेरियंस के लिए ये हैं बेस्ट हॉलिडे डेस्टिनेशन
7 Best International Destinations for Vegetarian Traveler: ट्रेवलिंग किसे पसंद नहीं होती! ट्रेवल करना मजेदार और रोमांचक होता है, है ना? लेकिन अगर आप शाकाहारी हैं या सिर्फ प्लांट बेस्ड प्रोडक्ट ही खाते हैं, तो कई देशों में खाने के सही विकल्प ढूंढना बड़ा झंझट भरा हो सकता है। लेकिन घबराने की जरूरत नहीं!
दुनिया में ऐसे भी देश हैं जहां शाकाहारी खाना सिर्फ मिलता ही नहीं, बल्कि लोग इसे बहुत पसंद भी करते हैं। यहां का खाना स्वाद, सेहत और रंग-बिरंगी वैरायटी का धमाका है। भारत की देसी शाकाहारी रेसिपी हो या यूरोप और एशिया के नए तरीके के शाकाहारी व्यंजन। हर जगह आपको ताजगी और स्वाद का मज़ा मिलेगा। इन जगहों पर सिर्फ पेट नहीं, दिल भी भर जाते हैं।

भारत: शाकाहारी परंपरा का केंद्र
भारत में कई राज्य धार्मिक और सांस्कृतिक कारणों से शाकाहारी खाने के लिए प्रसिद्ध हैं। गुजरात, राजस्थान और तमिलनाडु में शाकाहारी रेस्टोरेंट्स और स्ट्रीट फूड की भरमार है। उत्तर-पूर्वी भारत में भी शाकाहारी विकल्प कम नहीं हैं। ऑर्गेनिक खेती की वजह से ताजे और रासायनिक-मुक्त सब्जियों की विविधता मिलती है।
ये भी पढ़ें: Travel Tips: वाराणसी से पुष्कर तक, इन 5 धार्मिक जगहों पर जाने से पहले जान लें जरूरी टिप्स, यात्रा होगी आसान!
इटली: पास्ता और पिज्जा की धरती
इटली में भोजन में शाकाहारी विकल्प आसानी से मिल जाते हैं। पास्ता, रिसोट्टो, पिज्जा और ताजगी भरे सलाद हर जगह उपलब्ध हैं। जैतून का तेल, हर्ब्स और चीज जैसे मोत्ज़ारेला और रिकोटा का इस्तेमाल खाने को स्वादिष्ट बनाता है। छोटे ट्राटोरिया और कैफे भी शाकाहारी विकल्प पेश करते हैं।
थाईलैंड: मसाले और स्वाद का संगम
थाईलैंड के बाजार और स्ट्रीट फूड शाकाहारी यात्रियों के लिए खास अनुभव देते हैं। पैड थाई, हरी करी विथ टोफू, वेजिटेबल स्टिर-फ्राइज और मैंगो स्टिकी राइस जैसी डिशेस आसानी से मिलती हैं। बैंकॉक और चियांग माई में कई रेस्टोरेंट और स्ट्रीट फूड स्टॉल्स शाकाहारी विकल्प पेश करते हैं।
इज़राइल: शाकाहारी स्वर्ग
तेल अवीव को 'विगन कैपिटल ऑफ द वर्ल्ड' कहा जाता है। यहाँ के स्वादिष्ट मेडिटरेनियन व्यंजन जैसे हुमस, फालाफल, वेज शाक्शुका, ताजे सलाद शाकाहारी यात्रियों को बहुत भाते हैं। ताजगी से भरे फल और सब्जियों के विकल्प खाने को आसान बनाते हैं।
जापान: पारंपरिक और आधुनिक का संगम
जापान में शाकाहारी विकल्पों की कोई कमी नहीं। बौद्ध खाना शोजिन रियोरी में मौसमी सब्जियां, टोफू, चावल और समुद्री शैवाल मुख्य होते हैं। टोक्यो और क्योटो में शाकाहारी रेस्टोरेंट्स हैं। यहां तक कि सुषि बार में भी शाकाहारी रोल्स मिलते हैं।
ग्रीस: अनोखा स्वाद
ग्रीस में शाकाहारी खाना आसानी से मिल जाता है। यहां के व्यंजन ताजे सब्जियों, दालों, अनाज और जैतून के तेल से बनते हैं। स्पनाकोपिता, वेज मूसाका, भरवां सब्जियां और ग्रीक सलाद प्रमुख शाकाहारी व्यंजन हैं।
यूनाइटेड किंगडम: शाकाहारी विकल्पों का बढ़ता बाजार
लंदन, एडिनबर्ग और ब्रिस्टल जैसे शहरों में शाकाहारी और वेगन रेस्टोरेंट्स की संख्या तेजी से बढ़ी है। पब में भी शाकाहारी पाई, बर्गर और भरपेट व्यंजन मिलते हैं। सुपरमार्केट में प्लांट-बेस्ड उत्पादों की भरमार है।
ये भी पढ़ें: Train Ticket: दिवाली-छठ पर घर लौटना हुआ आसान, अब नहीं दिखेगा 'रिग्रेट' स्टेटस, कब से जुड़ रहे 30 लाख बर्थ?












Click it and Unblock the Notifications