Yoga Poses to Reduce Belly Fat: घर बैठे पाएं फ्लैट टमी, 5 असरदार योगासन से घटाएं पेट की चर्बी

Yoga For Belly Fat: तेजी से भागती-दौड़ती जिंदगी और तनाव भरे माहौल में फिटनेस बनाए रखना किसी चुनौती से कम नहीं। जंक फूड, देर रात तक जागना और अनियमित दिनचर्या का सीधा असर पेट पर दिखाई देता है। पेट के आसपास जमी अतिरिक्त चर्बी न केवल आपके लुक को बिगाड़ती है बल्कि यह डायबिटीज़, हार्ट डिज़ीज़ और हाई बीपी जैसी गंभीर बीमारियों की जड़ भी बन सकती है।

जिम में घंटों पसीना बहाना हर किसी के बस की बात नहीं, लेकिन अगर आप घर पर ही कुछ आसान योगासन अपनाएं तो धीरे-धीरे पेट की चर्बी कम हो सकती है और शरीर अंदर से मजबूत बन सकता है। आइए जानते हैं ऐसे 5 योगासन के बारे में जो न केवल पेट को टोन करेंगे बल्कि पूरे शरीर को एनर्जी से भर देंगे...

Yoga

1. भुजंगासन (Cobra Pose)

  • पेट के बल लेटकर हाथों को जमीन पर रखें।
  • सांस भरते हुए धीरे-धीरे छाती को ऊपर उठाएँ।
  • 20-30 सेकंड तक इस स्थिति में रहें।
    Yoga Poses to Reduce Belly Fat

नोट: यह आसन पेट की चर्बी घटाने और पीठ को मजबूत बनाने में असरदार है।

2. धनुरासन (Bow Pose)

  • पेट के बल लेटकर पैरों को मोड़ें और एड़ियों को पकड़ें।
  • सांस भरते हुए छाती और पैरों को ऊपर उठाएँ।
  • कुछ सेकंड तक इस पोज़ में रहें।
    Yoga Poses to Reduce Belly Fat

नोट: इससे पेट और जांघों की चर्बी घटती है और पाचन तंत्र मजबूत होता है।

3. नौकासन (Boat Pose)

  • पीठ के बल लेटकर हाथ और पैर सीधा करें।
  • सांस भरते हुए पैरों और हाथों को एक साथ ऊपर उठाएँ।
  • शरीर नाव के आकार का दिखेगा।
    Yoga Poses to Reduce Belly Fat

नोट: यह आसन पेट की चर्बी और कमर की चर्बी कम करने में बहुत उपयोगी है।

4. मंडूकासन (Frog Pose)

  • वज्रासन में बैठकर दोनों मुट्ठियाँ बनाकर नाभि के पास रखें।
  • सांस छोड़ते हुए आगे की ओर झुकें और कुछ सेकंड रुकें।

नोट: यह पेट की गैस और चर्बी दोनों को कम करता है।

5. उत्तानपादासन (Raised Leg Pose)

  • पीठ के बल लेटकर पैरों को धीरे-धीरे ऊपर उठाएँ।
  • 30-40 सेकंड तक पैरों को हवा में रखें।
    Yoga Poses to Reduce Belly Fat

नोट: यह आसन पेट की मांसपेशियों को मजबूत बनाता है और चर्बी घटाने में मदद करता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+