चेहरे पर होने लगी हैं झुरियां? सोने से पहले जरूर फॉलो करें ये 5 आसान स्टेप, चेहरा रहेगा खिला-खिला
Night Skin Care Routine: दिनभर की भाग दौड़ और काम की टेंशन की वजह से अक्सर हमारे चेहरे की रौनक कहीं खो सी जाती है। दिनभर धूल मिट्टी और गलत खानपान भी चेहरे की चमक को फीका कर देता है और हमारे चेहरे पर मुंहासे, फाइनलान्स और झुर्रियों जैसी दिक्कतें आनी लगती है।
इन सबकी वजह से अक्सर लोग अपनी उम्र से कहीं ज्यादा बड़े दिखने लग जाते हैं। जिस कारण उनका आत्मविश्वास भी कम हो जाता है। अगर आप भी इन बातों से खुद को जोड़ पा रहे हैं तो आज हम आपको बताएंगे कि कैसे महज कुछ स्किन केयर रूटीन अपनाकर इन सभी परेशानियों से छुटकारा पा सकते हैं।

चलिए जानते हैं कि रात को सोने से पहले क्या लगाएं जिससे आपका चेहरा अगले दिन खिल उठेगा। इन 5 स्टेप्स को जरूर करें फॉलो
1. मेकअप करें साफ
मेकअप करना किस लड़की को पसंद नहीं होता लेकिन अक्सर लड़कियां रात में सोने से पहले मेकअप हटाना भूल जाती है। जिसकी वजह से आपकी चेहरे की त्वचा रुखी हो सकती है और उस पर पिंपल्स होने लगते हैं। इसलिए जरूरी है कि रात को सोने से पहले चेहरे को अच्छे से धोकर साफ कर लें।
2. चेहरे पर लगाएं गुलाब जल
रात को सोने से पहले अपने चेहरे पर गुलाब जरूर लगाएं। इससे मेकअप तो साफ हो ही जाता है और साफ ही चेहरे पर जितने भी व्हाइटहेड्स है वो धीरे-धीरे साफ होने लगेंगे।
3. टोनर
चेहरे के लिए जितना ज्यादा गुलाब जल जरूरी है उतना ही टोनर भी जरूरी है। ऐसा इसलिए क्योंकि ये आपके चेहरे को काफी अच्छे से साफ करता है।
4. पानी पीना है जरूरी
चेहरे को हमेशा हाइड्रेट रखने के लिए पानी पीना जरूरी है। ये ना सिर्फ आपका चेहरे साफ करेगा बल्कि शरीर में हुई पानी की कमी को भी दूर करेगा।
5. एलोवेरा जेल लगाएं
रात को सोने से पहले एलोवेरा जेल लगाकर सोएं। ये हमारी स्किन के लिए काफी फायदेमंद होता है। अगर आप रेगुलर एलोवेरा जेल लगाएंगे तो इससे चेहरे पर जितने भी दाग हैं सब साफ हो जाएंगे और हर सुबह आपकी स्किन ग्लो करेगी। आज से ही इस रूटीन को रोज फॉलो करें।












Click it and Unblock the Notifications