सर्दियों में गुड़ खाने के 5 दमदार फायदे, आज ही कर लें अपनी डाइट में शामिल
Benefits of Jaggery In Winters: सर्दियों के मौसम में सर्दी-जुकाम से बचने और बॉडी के इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाने के लिए कुछ खास चीजों का सवेन जरूर करना चाहिए। ऐसे में आप शरीर को स्वस्थ रखने के लिए ठंड के मौसम में गुड़ का सेवन कर सकते हैं। गुड़ सबसे हेल्दी फूड्स में से एक है जिसे आप अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं।
गुड़ को अक्सर नैचुरल स्वीटनर के रूप में उपयोग किया जाता है। बहुत से लोग हैवी खाने के बाद और सांसों की दुर्गंध से बचने के लिए भी गुड़ का सेवन करते हैं। ये विटामिन, मिनरल, प्रोटीन, कैल्शियम और आयरन जैसे जरूरी न्यूट्रिएंट्स से भरपूर होता है।

सर्दियों में गुड़ खाने के फायदे
मांसपेशियों को स्वस्थ रखता है
सर्दियों में गुड़ का सेवन बेहद सेहतमंद होता है। गुड़ शरीर में आयरन की कमी को पूरा करता है। आयरन हेल्दी ब्लड सेल्स को सपोर्ट करने में बड़ी भूमिका निभाता है। ये आपको कम थकान महसूस कराता है और मांसपेशियों को स्वस्थ रखता है।
एनीमिया से बचाता है
आयरन की कमी से आपको एनीमिया जैसी बीमारी हो सकती है। एनीमिया में मसल्स में कमजोरी और थकान बहुत ज्यादा होती है। ऐसे में आपको गुड़ का सेवन करना चाहिए। गुड़ में बहुत अधिक मात्रामें आयरन होता है। इस सर्दियों को मौसम में डाइट में शामिल करने से एनीमिया को रोका जा सकता है।
सर्दी-खांसी की रोकथाम करता है
अपनी विंटर डाइट में गुड़ को शामिल करना बेहद फायदेमंद हो सकता है। गुड़ एंटी ऑक्सिडेंट और फेनोलिक एसिड का एक बड़ा स्रोत है, जो शरीर पर ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस को कम करने में मदद करता है। ऐसे में गुड़ का सेवन करने से आपको सर्दी-जुकाम में राहत मिलती है। गुड़ खाने से सर्दी-खांसी की परेशानी कम होती है।
पाचन शक्ति को बढ़ाता है
सर्दियों के मौसम में गुड़ का सेवन करने से शरीर की पाचन शक्ति बढ़ती है। डायजेशन हेल्थ को बेहतर बनाने के लिए भी गुड़ फायदेमंद हो सकता है। ज्यादातर लोग खाने के बाद गुड़ का सेवन करते हैं क्योंकि यह कब्ज और पाचन समस्याओं से बचाता है।
इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाता है
गुड़ का इस्तेमाल कई तरह की बीमारियों के इलाज के लिए किया जा सकता है। गुड़ में मौजूद लाभकारी पोषक तत्व और एंटीऑक्सीडेंट इम्यून सिस्टम को सपोर्ट करते हैं और पुरानी बीमारियों को रोक सकते हैं। ये इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाता है और शरीर को कई तरह के संक्रमण से बचाता है।
(Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Oneindia Hindi इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन पर अमल करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से जरूर संपर्क करें)












Click it and Unblock the Notifications