5 Homemade Summer Drinks: गर्मियों में घर पर बने 5 ड्रिंक्स का लें मजा, हो जाएं रिफ्रेश, शरीर को रखें हेल्दी
5 Homemade Summer Drinks: गर्मी के मौसम में चिलचिलाती धूप, पसीना और थकान लोगों को परेशान कर देता है। ऐसे में शरीर को ठंडक पहुंचाने और ताजगी देने के लिए ठंडे पेय पदार्थों की जरूरत बढ़ जाती है।
घर पर बने हेल्दी ड्रिंक्स का लें मजा
बाजार में मिलने वाले सॉफ्ट ड्रिंक्स और कोल्ड ड्रिंक्स कुछ समय के लिए तो राहत देते हैं, लेकिन लंबे समय में ये सेहत को नुकसान पहुंचाते हैं। ऐसे में घर पर बने ताजगी से भरपूर, स्वादिष्ट और सेहतमंद ड्रिंक्स सबसे बेहतर ऑप्शन हैं।

घरेलू ड्रिंक्स शरीर को देते हैं एनर्जी
गर्मी से राहत पाने के लिए आपको महंगे पेय पदार्थों की नहीं बल्कि रसोई में मौजूद कुछ आसान और सेहतमंद चीजों की जरूरत है। ये घरेलू ड्रिंक्स न सिर्फ शरीर को ठंडक देंगे बल्कि आपको एनर्जी से भी भर देंगे। साथ ही ये आपको स्वस्थ भी रखेंगे। ऐसे में इस गर्मी, बाहर के बोतल ड्रिंक्स को छोड़िए और घर पर बने इन 5 रिफ्रेश ड्रिंक्स का मजा लें।
5 घरेलू ड्रिंक्स जो गर्मियों में न सिर्फ आपकी प्यास बुझाएंगे बल्कि सेहत भी बनाए रखेंगे-
1. नींबू पानी (शिकंजी)
नींबू पानी गर्मियों का सबसे पॉपुलर और सस्ता ड्रिंक है। इसे बनाना आसान है और ये शरीर में इलेक्ट्रोलाइट बैलेंस बनाए रखने में मदद करता है।
सामग्री: नींबू, पानी, नमक, शक्कर/शहद, काली मिर्च
फायदे: डीहाइड्रेशन से बचाता है, पाचन में मदद करता है और शरीर को डिटॉक्स भी करता है।
2. आम पन्ना
कच्चे आम से बनने वाला ये पारंपरिक ड्रिंक शरीर को ठंडक पहुंचाने के साथ-साथ लू से भी बचाता है।
सामग्री: कच्चा आम, पुदीना, जीरा पाउडर, काला नमक, शक्कर
फायदे: लू से बचाव, पाचन में सहायता, थकान से राहत।
3. जलजीरा
ये तीखा-खट्टा ड्रिंक स्वाद के साथ-साथ सेहत के लिए भी फायदेमंद है।
सामग्री: पुदीना, धनिया, भुना जीरा, काला नमक, इमली का पानी
फायदे: भूख बढ़ाता है, अपच में राहत देता है, शरीर को ठंडक देता है।
4. तरबूज स्मूदी/जूस
तरबूज में 90 फीसदी तक पानी होता है, जो शरीर को हाइड्रेट रखने में कारगर है।
सामग्री: तरबूज के टुकड़े, पुदीना, नींबू का रस (ऑप्शनल)
फायदे: शरीर को ठंडक देता है, त्वचा के लिए फायदेमंद, वजन घटाने में मददगार।
5. छाछ (बटरमिल्क)
दही से बनने वाली ये पारंपरिक ड्रिंक गर्मियों में पाचन के लिए रामबाण है।
सामग्री: दही, पानी, नमक, भुना जीरा, हींग, करी पत्ता
फायदे: पेट को ठंडक देता है, गैस/अपच में राहत देता है, इम्युनिटी बढ़ाता है।












Click it and Unblock the Notifications