इस वक्त भूलकर भी ना पीएं चाय या कॉफी, खतरनाक हो सकती है ये आदत, जानें सही समय और तरीका
Side Effects Of Tea And Coffee: दिन की शुरूआत के लिए अगर चाय की प्याली ना मिले तो दिन अधूरा सा लगता है। क्योंकि चाय महज एक ड्रिंक नहीं बल्कि लोगों की दिनचर्या का हिस्सा है। चाय या कॉफी पीना एक ऐसी लत होती है जिसके बिना मूड फ्रेश ही नहीं लगता।
लोगों को अक्सर इसे पीने के बाद शरीर में एनर्जी महसूस होती है। हालांकि कुछ लोगों का ये भी मानना है कि चाय या कॉफी हमारी सेहत के लिए हानिकारक है। जिसे लेकर बहुत से एक्सपर्ट्स भी अपनी राय दे चुके हैं। आइए जानते हैं कि क्या सच में चाय या कॉफी हमारी सेहत के लिए नुकसानदायक है।

1. चाय-कॉफी पीने का सही समय
बहुत से एक्सपर्ट मानते हैं कि सुबह खाली पेट चाय या कॉफी पीना सेहत के लिए हानिकारक होता है। क्योंकि इससे शरीर में कॉर्टिसोल का निर्माण हो सकता है। कॉर्टिसोल एक प्रकार का स्ट्रेस हॉर्मोन होता है जिससे आपको उदासी और चिंता महसूस होती है।
2. खाना के साथ चाय-कॉफी पीना
जैसा कि हम जानते हैं कि चाय और कॉफी एक एसेडिक नेचर वाली ड्रिंक है जो अक्सर लोगों की पाचन क्रिया को प्रभावित करती है। ऐसे में अगर आप किसी प्रोटीन युक्त खाने का सेवन कर रहे हैं और उसके चाय पी रहे हैं तो इससे आपकी पाचनशक्ति प्रभावित हो सकती है। इसके अलावा अगर आप भोजन के तुरंत बाद ही यदि चाय या कॉफी पीते हैं तो इससे शरीर में आयरन जैसे मिनरल को पचाने में परेशानी होती है। इसलिए सुझाव दिया जाता है कि भोजन के लगभग एक घंटा पहले या बाद में चाय या कॉफी पीएं।
3. शाम को इस समय चाय या कॉफी पीने से बचें
एक्सपर्ट्स अक्सर सलाह देते हैं कि सोने से लगभग 6 घंटे पहले तक हमें किसी भी तरीके के कैफीनयुक्त चीज का सेवन नहीं करना चाहिए, क्योंकि इससे आपकी नींद में बाधा आ सकती है। इसके विपरीत यदि आप चाय या कॉफी केवल दिन के समय पीते हैं तो आप रात में एक अच्छी नींद ले सकते हैं और अपने लीवर को डीटॉक्स होने का पर्याप्त समय दे पाएंगे।












Click it and Unblock the Notifications