13 नवंबर को हर साल मनाया जाता है विश्व दयालुता दिवस, जानिए क्या है इतिहास और इस साल का थीम
13 नवंबर को हर साल मनाया जाता है विश्व दयालुता दिवस, जानिए क्या है इतिहास और इस साल का थीम
नई दिल्ली, 13 नवंबर: दुनियाभर में हर साल 13 नवंबर को विश्व दयालुता दिवस मनाया जाता है। ये एक खास दिन है, जब हम मानव जाति के एक खास विशेषता का जश्न मनाते हैं। दया की भावना हर मानव के जीवन को बेहतर बनाने में मदद करती है। इसे अंग्रेजी में वर्ल्ड काइंडनेस डे कहा जाता है। विश्व दयालुता दिवस सकारात्मक शक्ति और दया की डोर पर आधारित है, जो मनुष्य को समाज में अच्छे काम को करने के लिए जागरूक और प्रेरित करता है। यूएन की ओर से हर साल इस दिन को मनाने के लिए एक थीम जारी की जाती है। इस साल विश्व दयालुता दिवस का विषय है- ''विश्व हम बनाते हैं-दयालुता को प्रेरित करते हैं।''

जानिए क्या है विश्व दयालुता दिवस इतिहास
विश्व दयालुता दिवस पहली बार 1998 में द वर्ल्ड काइंडनेस मूवमेंट नामक एक संगठन द्वारा मनाया गया था। इसका गठन 1997 में दुनिया भर के समान विचारधारा वाले दयालु संगठनों के टोक्यो सम्मेलन में किया गया था। वर्ष 2019 में, इस संगठन को स्विस कानून के तहत एक आधिकारिक एनजीओ के रूप में रजिस्ट्रेशन किया गया था। फिलहाल वर्ल्ड काइंडनेस मूवमेंट में 28 से अधिक देश शामिल हैं।
इस संगठन का किसी भी धर्म या राजनीतिक मूवमेंट से कोई लेनादेना नहीं है। यूनाइटेड किंगडम में, काइंडनेस डे यूके का आयोजन काइंडनेस यूके द्वारा किया जाता है, जो एक गैर लाभकारी संगठन है। दयालुता दिवस यूके को 13 नवंबर 2010 में लॉन्च किया गया था। पिछले कुछ वर्षों में इस आयोजन की लोकप्रियता बढ़ती जा रही है, जिसमें व्यक्तियों, स्कूलों, दान, संस्थानों और व्यवसायों की संख्या बढ़ रही है।
जानिए विश्व दयालुता दिवस का महत्व
विश्व दया दिवस हमें लोगों के प्रति सरल और मदद की भावना करने के लिए आगे बढ़ने को प्रेरित करती है। ऐसे कई तरीके हैं जिनसे कोई व्यक्ति अपनी दयालुता प्रदर्शित कर सकता है और दूसरों को भी उसका अनुसरण करने के लिए प्रेरित कर सकता है। उदाहरण के लिए मुसीबत के समय आप अपने पड़ोसी के प्रति दयालु हो सकते हैं। या बुजुर्गों के प्रति धैर्यवान और मददगार बन सकते हैं। छोटे-छोटे प्रयास लोगों के जीवन में एक साधारण बातचीत में या शायद एक संदेश में भी बड़ा बदलाव ला सकते हैं।












Click it and Unblock the Notifications