एक्जाम में गलत पेपर की पर्ची
एक्जाम में गलत पेपर की पर्ची
अध्यापिका पप्पू से: तुम इतने परेशान क्यों हो?
पप्पू ने कोई जवाब नहीं दिया।
अध्यापिका: क्या हुआ, क्या तुम अपना पेन भूल आये हो?
पप्पू फिर चुप।
अध्यापिका ने फिर से सवाल किया: रोल नंबर भूल गए हो?
पप्पू इस बार भी चुप।
अध्यापिका फिर से: हुआ क्या है, कुछ तो बताओ क्या भूल गए?
पप्पू गुस्से से: ओये! चुप कर मेरी माँ, यहाँ मैं पर्ची गलत ले आया हूँ और तुझे पेन-पेंसिल और रोल नंबर की पड़ी हुई है।
कान में मटर का पौधा
एक मरीज डॉक्टर के पास गया।
मरीज: डॉक्टर साहब मेरे कान में मटर का पौधा उग आया है।
डॉक्टर: यह तो बड़ी हैरानी की बात है!
मरीज: जी हां डॉक्टर साहब हैरानी की बात तो है ही क्योंकि मैंने तो अपने कान में भिन्डी के बीज डाले थे।












Click it and Unblock the Notifications