जब पत्रकार ने पूछा...आपके सफलतम अभिनय का रहस्य क्या हैं ?
एक महिला ने नाटक में झगड़ालू पत्नी का सफल अभिनय किया, लोगों ने उसे बहुत पसंद किया। नाटक के बाद एक पत्रकार ने उससे पूछा - पहली बार में आपके सफलतम अभिनय का रहस्य क्या हैं ?
महिला बोली - इसमें कोई खास बात नहीं, मंच पर अपने कलाकार साथी के साथ बोलते समय मैंने मन में यही सोच लिया था वास्तव में अपने पति से बात कर रही हूं।
साड़ियों की ही फरमाइश
कमलेश (मित्र से श्याम से ) - यार मेरी पत्नी हमेशा साड़ियों की ही फरमाइश करती रहती हैं | परसों एक साड़ी लाने को कह रही थी,आज सुबह फिर एक साड़ी मांग रही थी।
श्याम - अजीब बात हैं, वह इतनी साड़ियों का क्या करती हैं ?
कमलेश - पता नहीं, मैंने कभी साड़ी लाकर तो दी नहीं |












Click it and Unblock the Notifications