वकील ने कहा कि कौन सा-ला ऐसा कहता है
कौन सा-ला ऐसा कहता है
जज (वकील से)- तुम अपनी हद पार कर रहे हो।
वकील (जज से)- कौन साला ऐसा कहता है?
जज- तुम ने मुझे साला बोला?
वकील- नही मी लॉर्ड, मैंने पूछा कौन सा लॉ ऐसा कहता है?
पति ने करवाया जानवरों के डॉक्टर से इलाज
बीमार पति से पत्नी बोली : इस बार इलाज जानवरों के डॉक्टर से करवाना.
पति: क्यों?
पत्नी: रोज सुबह मुर्गे की तरह उठ जाते हो, गधे की तरह भाग कर ऑफिस जाते हो, गधे की तरह दिनभर काम करते हो, लोमड़ी की तरह इध-ऊधर से सूचना लेकर रिपोर्ट बनाते हो, बंदर की तरह बॉस के इशारे पर नाचते हो, घर आकर परिवार पर कुत्ते की तरह चिल्लाते हो और फिर बैंस की तरह सो जाते हो तो क्या इंसानों का डॉक्टर खाक इलाज कर पाएगा।
आधे घंटे पहले हुआ एक्सीडेंट
डॉक्टर (अफसोस जताते हुए)- अगर एक घंटे पहले आप इन्हें यहां ले आते तो इनकी जान बच जाती।
रमेश- अभी आधे घंटे पहले तो इनका एक्सीडेंट हुआ था।












Click it and Unblock the Notifications