कैसे पता करें कि वो पति-पत्नी हैं या प्रेमी-प्रेमिका ?
एक बार संता-बंता अपनी दुकान में बात कर रहे थे।
संता- तुम कैसे जान लेते हो कि माल लेने वाले ग्राहक पति-पत्नी हैं या प्रेमी-प्रेमिका ??
बंता- यदि चुपचाप खरीदारी करें तो समझो प्रेमी-प्रेमिका और यदि केवल मोल-तोल करते हुए आपस में झगडे़ तो समझ लो कि पति-पत्नी हैं...।
मैं अपनी पत्नी से बात कर रहा हूं
एक बार टेलीफोन बूथ के बाहर एक आदमी बहुत देर से खड़ा था। उसे समझ नहीं आ रहा था कि वह क्या करें, क्योंकि अंदर एक आदमी बहुत देर से बस रिसीवर पकड़ कर खड़ा था..।
आखिरकार परेशान होकर वह आदमी अंदर गया और बोला- एक्सक्यूज मी सर! आप इतनी देर रिसीवर पकड़ कर खड़े हैं...। आपने एक शब्द नहीं बोला, दूसरों को काम भी हो सकता है।
दूसरा आदमी बोला- मैं अपनी पत्नी से बात कर रहा हूं।
संता गैस बुक कराने गया
एक बार संता गैस बुक कराने गया, तो लंबी लाइन लगी थी और काउंटर बंद था।
वह बोला- मैं अभी मैनेजर को दो लगाकर आता हूं। लेकिन थोड़ी ही देर में वह वापस आकर लाइन में लग गया।
बंता ने पूछा तो संता बोला- वहां तो इससे भी लंबी लाइन लगी है।












Click it and Unblock the Notifications