JOKES: व्हाट्सऐप इंस्टॉल करने के बाद पिताजी ने बेटे को किया ये मजेदार मैसेज
हम आपके लिए कुछ मजेदार चुटकुले लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़ने के बाद आप यकीनन हंस पड़ेंगे।

1- दामाद अपने ससुराल में गुरुजी का प्रवचन सुनने गया
गुरुजी बोले- जो स्वर्ग जाना चाहता है, वह अपना हाथ ऊपर करो
उसकी सास और बीवी ने हाथ उठाया, मगर दामाद ने नहीं उठाया
गुरुजी ने दामाद से पूछा - क्या तुम स्वर्ग नहीं जाना चाहते?
उसने जवाब दिया- बस ये दोनों चली जाएं तो मेरे लिए यहीं स्वर्ग बन जाएगा।
2- संतो- सुनो मुझे अलादीन का चिराग मिला है।
संता- वाह उससे क्या मांगा?
संतो- मैंने पहली बार तुम्हारे लिए कुछ मांगा और
कहा कि वह तुम्हारे दिमाग को 10 गुना और बढ़ा दे।
पर उसकी जरूरत तो तुमको है ना जान!!
3- पत्नी- आपने कुछ सुना...
पति- क्या...?
पत्नी- जिन पंडित जी ने अपनी शादी करवाई थी आज वो मर गए
पति- कभी न कभी तो उसे अपने कर्मों का फल मिलना ही था...
4- पिता ने पूछा: बेटा तू फेल कैसे हो गया?
बेटा: पापा पेपर में प्रश्न ही ऐसे आए थे जो मुझे पता नहीं थे
पिता: अच्छा; तो फिर तुमने उत्तर कैसे लिखे?
बेटा: मैंने भी उत्तर ऐसे लिखे, जो मास्टर को पता नहीं थे।
5- व्हाट्सऐप इंस्टॉल करने के बाद पिताजी ने बेटे को मैसेज किया...
पिताजी- ओए जोक्स भेज
बेटा- अभी मैं पढ़ाई कर रहा हूं
थोड़ी देर बाद...
पिताजी- मस्त था और भेज!
(Disclaimer: यहां दिए गए चुटकुले सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वायरल हो रहे कंटेट से लिए गए हैं। मेरा मकसद सिर्फ लोगों का मनोरंजन कराना है। किसी जाति, धर्म,नाम या नस्ल के आधार पर किसी को अपमान करना या उपहास उड़ाना हमारा उद्देश्य नहीं है।)












Click it and Unblock the Notifications