JOKES: यदि लड़कियां पराया धन हैं तो फिर लड़के क्या होते हैं?
हम आपके लिए कुछ मजेदार चुटकुले लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़ने के बाद आप यकीनन हंस पड़ेंगे।

1- शादी की रात विवाह मंडप पर जुल्फें संवारती दुल्हन से शायराना अंदाज में दूल्हा बोला...
दूल्हा-ओ हसीना, जुल्फों वाली, जाने जहां
शादी के बाद अपनी जुल्फें संभाल लेना..।
दुल्हन -शर्माते हुए, धत...
दूल्हा-ज्यादा इतराने की जरूरत नहीं है। खाने में बाल मिला, तो मां कसम, सौतन ले आऊंगा।
2- वैलेंटाइन के दिन लड़का सुबह ही नहा धो के तैयार हो गया
मां- बेटा कहां जा रहा है
बेटा- अरे मां, आज वैलेंटाइन डे है ना
मां- मतलब तेरी भी गर्लफ्रेंड है ??
बेटा- अरे नहीं मां मैं तो कपल्स पे लाठी चार्ज करने जा रहा हूं
3- नौकरानी - बीबी जी, मुझे 10 दिन की छुट्टी चाहिए ...
मालकिन - तू 10 दिन की छुट्टी जाएगी तो यहां तेरे साहब का
टिफिन कौन बनाएगा, उन्हें नाश्ता कौन देगा, उनके कपडे कौन धोएगा ?
नौकरानी (शर्माते हुए) - बीबी जी, आप कहें तो ... साहब को साथ ले जाऊं ?
4- जीजा- अरे साली साहिबा! एक सवाल का जवाब बताओ यदि लड़कियां पराया धन हैं तो फिर लड़के क्या हुए?
साली- एक नंबर के चोर, जो हमेशा पराए धन पर अपनी नजरें टिकाए रहते हैं।
5- मास्टर जी- अगर पृथ्वी के अंदर लावा है तो बाहर क्या है ?
टीटू- मास्टर जी बाहर ओप्पो और वीवो है
(Disclaimer: यहां दिए गए चुटकुले सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वायरल हो रहे कंटेट से लिए गए हैं। मेरा मकसद सिर्फ लोगों का मनोरंजन कराना है। किसी जाति, धर्म,नाम या नस्ल के आधार पर किसी को अपमान करना या उपहास उड़ाना हमारा उद्देश्य नहीं है।)












Click it and Unblock the Notifications