जब एक लड़की ने टेंपो को बताया बीएमडब्ल्यू
लड़का: कहां हो जानू?
लड़की: अभी तो मैं पापा की बीएमडब्लू से मार्केट जा रही हूं। फिर मॉल जाऊंगी, कपड़े और ज्वैलरी खरीदूंगी और फिर तुमसे मिल पाऊंगी।
लड़का: अच्छा...तू जिस टेंपो में बैठी है न, मैं उसी में पीछे लटका हूं। किराया मत देना, मैंने दे दिया है।

.................................................................
बीवी: कल्पना करो, अगर मैं आपकी हर बात समझूं और हर बात मानूं, तो?
पति हंसने लगा...हंसता रहा...
हंसते-हंसते जमीन पर गिर पड़ा...
फिर हंसते-हंसते बोला: मैं तो कमबख्त कल्पना भी नहीं कर पा रहा हूं पगली।
.................................................................
एक औरत हॉस्पिटल गई, वहां एक लेडी डॉक्टर उसका चेकअप करने लगीं।
डॉक्टर: गहरी सांस लीजिए।
औरत ने लंबी, गहरी सांस ली।
डॉक्टर: क्या महसूस हुआ?
औरत: मैडम, आपने बहुत अच्छा परफ्यूम लगाया है, कौन सा है?
.................................................................
एक दोस्त दूसरे दोस्त से: यार, दोस्त इतने भी दुष्ट नहीं होने चाहिए. एक तो नालायकों को रात को नाली से उठाकर लाओ और अगली सुबह वो मुझसे ही बोलते हैं, 'मुझे तो ले आए मेरी चप्पल क्यों नहीं लाए।












Click it and Unblock the Notifications