Hindi Jokes: चिंटू की शादी नर्स से हो गई, फिर दोस्त के हाल पूछने पर मिला मजेदार जवाब
स्वास्थ्य के लिहाज से हंसना बेहद जरूरी होता है। हंसने से लोग स्वस्थ रहते हैं। भाग दौड़ भरी जिंदगी के चलते लोगों का हंसना अब गायब ही हो रहा है। आपके लिए कई गुदगुदाने और मजेदार जोक्स लेकर आए हैं, जिसे पढ़कर आप लोटपोट हो जाएंगे। गर्लफ्रेंड ब्वॉयफ्रेंड के मजेदार जोक्स पढ़कर हंसी रोक नहीं पाएंगे।
बेटा बियर पीकर घर लौटा और मां की डांट से बचने के लिए लैपटॉप खोलकर पढ़ने लगा।
मां- बेटा तू आज फिर से पीकर आया है।
बेटा- नहीं मां, मैंने नहीं पी है।
मां- तो फिर से सूटकेस खोलकर क्या पढ़ रहा है।
बेटा हक्का-बक्का
चिंटू की शादी नर्स से हो गई
मिंटू- भाई कैसा चल रहा है
चिंटू- भाई जब तक 'सिस्टर' नहीं बोलता हूं तब तक सुनती ही नहीं

टीचर- तुम पढ़ने में ध्यान क्यों नहीं देते हो?
टीटू- क्योंकि पढ़ाई सिर्फ दो वजह से की जाती है।
पहला कारण है डर और दूसरा कारण शौक बिना वजह के शौक हम पालते नहीं और डरते तो हम किसी के बाप से नहीं।
घर के बाहर पति काफी देर से इंतजार कर रहा था।
पति- अरे और कितनी देर लगाओगी?
पत्नी- चिल्ला क्यों रहे हो? आधे घंटे से कह रही हूं कि पांच मिनट में आ रही हूं। समझ में नहीं आता है क्या?












Click it and Unblock the Notifications