Hindi Jokes: पति और पत्नी की नोक झोंक सुन हो जाएंगे लोटपोट, पढ़िए मजेदार चुटकुले
अच्छे स्वास्थ्य के लिए हंसने से बेहतर इलाज कोई नहीं हो सकता है। कहा जाता है हंसने से शरीर के सभी अंग एक्टिव हो जाते हैं। आज हम आपके लिए कई पति-पत्नी की नोक झोंक से जुड़े मजेदार जोक्स लेकर आए हैं, जिसे पढ़कर आप लोटपोट हो जाएंगे।
एक मुर्गा अपने मालिक को खिड़की से बैठा देख रहा था।
मालिक की बीवी उसके बगल में बैठ बात कर रही थी।
बीवी बोली- आपको बहुत तेज बुखार है, मैं आपके लिए चिकन सूप बना लाती हूं।
इतना सुनते ही मुर्गे के तोते उड़ गए,
मुर्गा बोला- एक बार DOLO 650 दे कर भी देख लो।

पति- मैच वाला चैनल लगाओ
पत्नी-नहीं लगाऊंगी
पति-देख लूंगा
पत्नी- क्या देख लोगे
पति- वही जो चैनल तुमने लगाई हो
पत्नी- उठिए पतिदेव सुबह हो गई,
पति-आंखें नहीं खुल रही हैं, ऐसा कुछ बोलो कि नींद गायब हो जाए।
पन्नी- रात में जिस जानू से आप चैट कर
रहे थे, वो मेरी दूसरी आईडी मेरी ही है,
अब बेचारे पति को 3 दिन से नींद
नहीं आ रही है।
पति-बेबी तुम बहुत प्यारी हो, मेरी राजकुमारी हो
पत्नी-थैंक्यू वेरी मच जानू, वैसे क्या कर रहे हो
पति- खाली बैठा था, सोचा मजाक ही कर लूं












Click it and Unblock the Notifications