Jokes: मास्टर जी- आ बैल मुझे मार का मतलब क्या है? पप्पू ने दिया दिमाग घूमा देने वाला जवाब
चिंटू और पप्पू के मजेदार जोक्स का इंजजार सभी लोगों को रहता है। इसलिए आज हम चिंटू और मास्टर जी की फनी बातचीत पर बना चुटकुला लेकर आए हैं। जिसे पढ़कर आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे।
1.चिंटू अपनी क्लास की खूबसूरत लड़की का हाथ पकड़कर बोला...
चिंटू- आई लव यू। तुम दुनिया की सबसे खूबसूरत लड़की हो।
लड़की- अच्छा, पर तुम्हारे पीछे मुझसे भी ज्यादा खूबसूरत लड़की खड़ी है।
चिंटू- पर अब मैं ये डायमंड रिंग किसे दूं?
तभी लड़की भी झट से बोल पड़ी- लो, अब क्या मैं अपने जानू से मजाक भी नहीं कर सकती क्या

2. मास्टर जी पप्पू से- कल जो मुहावरे पढ़ाए थे याद हैं?
पप्पू- हां सर
मास्टर-तो बताओ- आ बैल मुझे मार का मतलब
पप्पू- सर आपने शादी करके जो की है उसे ही आ बैल मुझे मार कहते हैं
3.दादी और पोता आपस में बात करते हुए...
दादी- लगता है उस लड़की को लकवा हो गया है। देख कैसे उसका एक हाथ ऊपर हो रहा है और मुंह पिचका सा हो गया है।
पोता- दादी लकवा नहीं, वह सेल्फी ले रही है।
4- कोयल ने कौवे से पूछा - तुमने अभी तक शादी क्यों नहीं की?
कौवा बोला - बिना शादी के ही जिंदगी में इतनी कांव-कांव है
शादी कर लूंगा तो पता नहीं क्या होगा?












Click it and Unblock the Notifications