तुम सब्जी बनाना भूल गई हो
पति- तुम सब्जी बनाना भूल गयी हो क्या
पत्नी- क्यों
पति- कितनी गन्दी सब्जी बनाई है
पत्नी- चुपचाप खा लो
मेरी इसी सब्जी को फेसबुक पर 389 लोगों
ने लाइक किया
और 107 लोगों ने शेयर किया
और 129 लोगों ने कॉमेंट किया - "वाओ यम्मी"
बस आपको ही मेरा खाना पसंद नहीं आता।


भाई तेरे तो अच्छे दिन आ गए
सोहन का एक बेटा वकील(Lawyer) और दूसरा Doctor बन गया
प्रकाश- भाई तेरे तो अच्छे दिन आ गए
एक बेटा वकील और दूसरा डॉक्टर जो बन गया है
सोहन- अरे दिन नहीं कमीने ये तो
और भी बुरे दिन आ गए
प्रकाश - क्यों कैसे ?
सोहन - कल मेरी कार से टक्कर हो गयी,
एक टांग टूट गयी, अब डॉक्टर बेटा बोल रहा है
टांग काटनी पड़ेगी और वकील बेटा बोल रहा है
थोड़ी सेप्टिक और हो जाने को पैर में ताकि कार वाले से अच्छा जुर्माना ले सकें।

किसी मोबाइल का सिग्नल ही नहीं आता
एक लड़का लड़की देखने गया
लड़की- आपके लिये चाय लाऊं
लड़का - हां ले आइये
लड़की जैसे ही चाय लायी, लड़का फोन पर- अरे वो 10 लाख वाली
बिजनेस डील कैसी रही?
और मैं कल अमेरिका के लिए निकलूंगा।
उनको बोलना अभी नहीं मिल पाऊंगा। लड़की चाय लेके खड़ी रही।
लड़का - ओह सॉरी मैं बात करने के चक्कर में
चाय पीना भूल गया
लड़की - और आप शायद ये भी
भूल गए कि इस गाँव में किसी मोबाइल
का सिग्नल ही नहीं आता।

तुम हारे तो मैं शॉपिंग करने चलूंगा
पत्नि- एक गेम खेलते हैं
पति- कैसा गेम ?
पत्नी - अगर मैं कलर का नाम लूँगी। तो तुम बाईं दीवार को छूना। अगर मैं फल का नाम लूँगी, तो तुम दाईं दिवार को छूना।
पति - अगर मैं जीत गया तो फिर ?
पत्नी - अगर तुम हारे तो शॉपिंग करने चलेंगे।
पति - ठीक है
पत्नी - ओके स्टार्ट, ऑरेंज
अब पति बेचारा परेशान है कि फल बोलूंं या कलर












Click it and Unblock the Notifications