क्विक अलर्ट के लिए
अभी सब्सक्राइव करें  
क्विक अलर्ट के लिए
नोटिफिकेशन ऑन करें  
For Daily Alerts
Oneindia App Download

UPSSSC PET Result का ऐलान हुआ, जानिए कहां और कैसे चेक करें परीक्षा परिणाम

उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) का स्कोर कहां और कैसे चेक करें ? UPSSSC PET Result 2022 यानी परीक्षा परिणाम कहां मिलेगा ? यहां जानिए

Google Oneindia News

UPSSSC PET Result

UPSSSC PET Result 2022 जारी हो गया है। परीक्षा दे चुके तमाम अभ्यर्थी यूपी अधीनस्थ सेवा आयोग (UPSSSC) की आधिकारिक वेबसाइट- upsssc.gov.in पर घोषित परिणाम चेक कर सकते हैं। स्कोर चेक करने के बाद आगे की चयन प्रक्रिया और अभ्यर्थियों के लिए जरूरी कदम की जानकारी भी इसी वेबसाइट पर ली जा सकती है।

पांच आसान स्टेप में रिजल्ट देखें

उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने प्रारंभिक जांच परीक्षा का आयोजन 2022 में किया था। यूपी अधीनस्थ सेवा आयोग की प्रारंभिक पात्रता परीक्षा के परिणाम आधिकारिक वेबसाइट- upsssc.gov.in पर चेक करने के लिए उम्मीदवार वेबसाइट विजिट करने सहित पांच आसान स्टेप को फॉलो कर सकते हैं।

ऐसे चेक करें UPSSSC PET Result

यूपीएसएसएससी की आधिकारिक साइट upsssc.gov.in पर विजिट करने के बाद होम पेज पर UPSSSC PET रिजल्ट 2022 का लिंक दिखेगा। लिंक पर क्लिक करने के बाद चार चरण में रिजल्ट की हार्ड कॉपी प्रिंट की जा सकती है। एक नजर इन चार चरणों पर-

  • लॉगइन विवरण दर्ज करने के बाद सबमिट पर क्लिक करें।
  • उम्मीदवार का परीक्षा परिणाम स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
  • रिजल्ट के विवरण चेक करने के बाद इसकी सॉफ्ट कॉपी डाउनलोड की जा सकती है।
  • भविष्य की जरूरतों के लिए रिजल्ट की हार्ड कॉपी उम्मीदवार अपने पास रख सकते हैं।

परीक्षा के बाद आंसर की जारी

बता दें कि UPSSSC PET के लिए संशोधित आंसर की विगत 10 जनवरी, 2023 को जारी की गई थी। इससे पहले प्रॉविजनल उत्तर कुंजी 13 दिसंबर, 2022 को जारी की गई थी। अभ्यर्थियों को 10 दिन की आपत्ति विंडो दी गई थी। यानी किसी गलत उत्तर का दावा 22 दिसंबर, 2022 तक किया जा सकता था।

तीन महीने पहले हुई परीक्षा

बता दें कि UPSSSC PET परीक्षा लगभग करीब तीन महीने पहले- 15 और 16 अक्टूबर, 2022 को दो पालियों में आयोजित की गई थी। उम्मीदवार किसी भी विस्तृत जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करें।

ये भी पढ़ें- क्या शेयर बाजार में Adani Group 46000 Crore रुपये नीचे गिरा, 'Hindenburg Fraud' पर क्या बोले अडाणी ?ये भी पढ़ें- क्या शेयर बाजार में Adani Group 46000 Crore रुपये नीचे गिरा, 'Hindenburg Fraud' पर क्या बोले अडाणी ?

Recommended Video

Jammu-Kashmir के Doda में मजदूर के तीन बच्चों ने एक साथ क्रैक किया Civil Exam | वनइंडिया हिंदी

Comments
English summary
UPSSSC PET Result 2022 upsssc pet score Uttar pradesh
देश-दुनिया की ताज़ा ख़बरों से अपडेट रहने के लिए Oneindia Hindi के फेसबुक पेज को लाइक करें
For Daily Alerts
तुरंत पाएं न्यूज अपडेट
Enable
x
Notification Settings X
Time Settings
Done
Clear Notification X
Do you want to clear all the notifications from your inbox?
Settings X
X