NTA Recruitment 2026: ग्रुप A और B के पदों पर निकली भर्ती, 56 साल तक की उम्र वाले कर सकते हैं अप्लाई

NTA Recruitment 2026: सरकारी विभागों में पहले से काम कर रहे अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) में नौकरी पाने का अच्छा मौका है। एनटीए ने ग्रुप A और ग्रुप B के अलग-अलग पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। इस भर्ती अभियान के जरिए कुल 13 रिक्त पदों को भरा जाएगा।

खास बात यह है कि इसमें 56 साल तक की उम्र वाले उम्मीदवार भी आवेदन कर सकते हैं। हालांकि, यह सामान्य सीधी भर्ती नहीं है, बल्कि प्रतिनियुक्ति (Deputation) के आधार पर नियुक्तियां की जाएंगी। इच्छुक उम्मीदवार 1 दिसंबर 2026 तक आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने से पहले पद के अनुसार योग्यता और अनुभव की शर्तें जानना जरूरी है।

NTA Recruitment 2026

किन पदों पर होगी भर्ती?

एनटीए के नोटिफिकेशन के अनुसार, कुल 13 पदों में 12 पद ग्रुप A और एक पद ग्रुप B का है। पदों के अनुसार रिक्तियों का विवरण इस प्रकार है:

पद का नाम ग्रुप पदों की संख्या
डायरेक्टर ग्रुप A 7
ज्वाइंट डायरेक्टर ग्रुप A 3
रिसर्च साइंटिस्ट C ग्रुप A 1
डिप्टी डायरेक्टर ग्रुप A 1
सीनियर सुपरिटेंडेंट (अकाउंट्स) ग्रुप B 1
कुल - 13

कौन कर सकता है आवेदन?

इस भर्ती में केंद्र और राज्य सरकारों के विभागों के साथ केंद्र शासित प्रदेशों में काम करने वाले अधिकारी और कर्मचारी आवेदन कर सकते हैं। इसके अलावा केंद्रीय और राज्य के स्वायत्त संस्थानों, वैधानिक संगठनों और सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों (PSU) में कार्यरत कर्मचारी भी पात्र हैं। आवेदन की अंतिम तारीख यानी 1 दिसंबर 2026 को उम्मीदवार की उम्र 56 साल से अधिक नहीं होनी चाहिए।

पदों के अनुसार योग्यता और अनुभव

1. डायरेक्टर (ग्रुप A): किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी विषय में ग्रेजुएशन और संबंधित विषय में मास्टर डिग्री जरूरी है। बड़े स्तर पर परीक्षाएं कराने का अनुभव भी होना चाहिए। समकक्ष पद पर नियमित सेवा या पे लेवल-12 में 3 साल अथवा लेवल-11 में 5 साल की नियमित सेवा वाले उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं।
2. ज्वाइंट डायरेक्टर (ग्रुप A): उम्मीदवार के पास ग्रेजुएशन और मास्टर डिग्री होनी चाहिए। विश्वविद्यालय या बोर्ड की परीक्षा प्रणाली में काम करने का अनुभव जरूरी है। इसके अलावा लेवल-11 में 3 साल या लेवल-10 में 5 साल की नियमित सेवा अथवा समकक्ष पद का अनुभव होना चाहिए।
3. रिसर्च साइंटिस्ट C (ग्रुप A): साइकोलॉजी, साइकोमेट्रिक्स, स्टैटिस्टिक्स, मैथमैटिक्स, टेस्टिंग मेथडोलॉजी या एजुकेशन में कम से कम 55 प्रतिशत अंकों के साथ पीएचडी जरूरी है। संबंधित क्षेत्र में 10 साल का अनुभव होना चाहिए। साइकोमेट्रिक टेस्टिंग का अनुभव रखने वालों को प्राथमिकता मिलेगी। निर्धारित पे लेवल या समकक्ष पद की सेवा शर्तें भी पूरी करनी होंगी।
4. डिप्टी डायरेक्टर (ग्रुप A): किसी भी विषय में ग्रेजुएशन और मास्टर डिग्री के साथ विश्वविद्यालय या बोर्ड की परीक्षा प्रणाली में काम करने का अनुभव जरूरी है। लेवल-10 में 3 साल या लेवल-9 में 5 साल की नियमित सेवा अथवा समकक्ष पद का अनुभव होना चाहिए।
5. सीनियर सुपरिटेंडेंट (अकाउंट्स) (ग्रुप B): ग्रेजुएशन के साथ वित्तीय नियमों, कंप्यूटर और कार्यालयी कामकाज की जानकारी होनी चाहिए। अकाउंट्स, ऑडिट, प्रशासन, भर्ती या प्रोजेक्ट मैनेजमेंट में 5 साल का अनुभव जरूरी है। इसके अलावा लेवल-6 में 3 साल या लेवल-5 में 5 साल की नियमित सेवा अथवा समकक्ष पद का अनुभव होना चाहिए।

NTA भर्ती के लिए आवेदन कैसे करें?

उम्मीदवार एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट nta.ac.in पर जाकर भर्ती का नोटिफिकेशन देख सकते हैं। आवेदन करने के लिए नोटिफिकेशन के Annexure V में दिया गया निर्धारित फॉर्म डाउनलोड करना होगा। फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारियां भरने के बाद जरूरी प्रमाणपत्र और दस्तावेज संलग्न करें। इसके बाद आवेदन अपने कैडर कंट्रोलिंग अथॉरिटी या मूल विभाग के माध्यम से भेजना होगा। ध्यान रखें कि आवेदन 1 दिसंबर 2026 तक संबंधित प्राधिकारी के पास पहुंच जाना चाहिए।

NEET PG 2026 Counselling: बदल गया राउंड-2 काउंसलिंग का शेड्यूल, अब कब से शुरू होंगे रजिस्ट्रेशन?
NEET PG 2026 Counselling: बदल गया राउंड-2 काउंसलिंग का शेड्यूल, अब कब से शुरू होंगे रजिस्ट्रेशन?
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+