क्विक अलर्ट के लिए
नोटिफिकेशन ऑन करें  
For Daily Alerts
Oneindia App Download

UPSC NDA Result 2022: जारी हुआ यूपीएससी एनडीए रिजल्ट, रुबिन सिंह टॉपर, देखें पूरी लिस्ट

UPSC NDA Result 2022: जारी हुआ यूपीएससी एनडीए रिजल्ट, रुबिन सिंह टॉपर, देखें पूरी लिस्ट

Google Oneindia News

UPSC NDA Result 2022: संघ लोक सेवा आयोग ( यूपीएससी ) ने यूपीएससी एनडीए, एनए फाइनल रिजल्ट 2022 जारी कर दिया है। यूपीएससी एनडीए रिजल्ट 2022 को आप आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाकर देख सकते हैं। 17 नवंबर को रिजल्ट जारी किया गया है। यूपीएससी एनडीए, एनए रिजल्ट में रुबिन सिंह ने टॉप किया है। यूपीएससी द्वारा जारी आधिकारिक नोटिस के मुताबिक यूपीएससी राष्ट्रीय रक्षा अकादमी और नौसेना अकादमी 2022 भर्ती के लिए लिखित परीक्षा और इंटरव्यू के आधार पर कुल 519 उम्मीदवारों की सिफारिश की गई है।

UPSC NDA Result 2022

यहां देखें टॉपरों की पूरी लिस्ट

रुबिन सिंह यूपीएससी एनडीए रिजल्ट 2022 में टॉपर रहे हैं। वहीं अनुष्का अनिल बोर्डे सेंकेंड टॉपर हैं और वैष्णवी गोर्डे तीसरे स्थान पर हैं।

1. रुबिन सिंह
2. अनुष्का अनिल बोर्डे
3.वैष्णवी गोर्डे
4.आदित्य वासु राणा
5. सौर्य रे
6 .ईशांत कोठियाल
7. आकाश कुमार
8 .गौरव सिंह
9 .आयुष शर्मा
10.आदर्श राय

यूपीएससी एनडीए मेरिट लिस्ट लिखित परीक्षा और इंटरव्यू राउंड में मिले नंबरों के आधार पर तैयार की गई है। यूपीएससी ने कहा है कि मेरिट लिस्ट के लिए मेडिकल परीक्षा के नतीजों को ध्यान में नहीं रखा गया है। यूपीएससी ने 10 अप्रैल, 2022 को यूपीएससी एनडीए, एनए परीक्षा आयोजित की थी।

UPSC NDA रिजल्ट 2022 कैसे करें चेक

-UPSC NDA रिजल्ट चेक करने यूपीएससी की वेबसाइट upsc.gov.in पर जाएं।

-वेबसाइट ओपन होते ही आपको सबसे पहले NDA Result का लिंक ही दिखेगा। उसपर क्लिक करें।

-पीडीएफ फॉर्मेट में रिजल्ट स्क्रीन पर खुलेगा। इसमें सेलेक्ट होने वाले सभी कैंडिडेट्स के रोल नंबर दिए गए हैं।

आप इस डायरेक्ट लिंक से UPSC NDA Result 2022 चेक या डाउनलोड भी कर सकते हैं।

ये भी पढ़ें- ISRO इतिहास रचने के लिए तैयार, आज लॉन्च करेगा देश का पहला निजी रॉकेट, जानिए इसकी खासयितये भी पढ़ें- ISRO इतिहास रचने के लिए तैयार, आज लॉन्च करेगा देश का पहला निजी रॉकेट, जानिए इसकी खासयित

Comments
English summary
UPSC NDA Result 2022 at upsc.gov.in Rubin Singh tops here is merit list of toppers
देश-दुनिया की ताज़ा ख़बरों से अपडेट रहने के लिए Oneindia Hindi के फेसबुक पेज को लाइक करें
For Daily Alerts
तुरंत पाएं न्यूज अपडेट
Enable
x
Notification Settings X
Time Settings
Done
Clear Notification X
Do you want to clear all the notifications from your inbox?
Settings X
X