UPSC EPFO 2020 भर्ती की लिखित परीक्षा के लिए एडमिट हुए जारी, ऐसे करें डाउनलोड
नई दिल्ली, अप्रैल 16। संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने EPFO की 2020 भर्ती के एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। जिन उम्मीदवारों ने इस भर्ती के लिए आवेदन किया था, वो ऑफिशियल वेबसाइट upsc.gov.in पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड डाउनलोड करने की सुविधा 16 अप्रैल से लेकर 9 मई तक मिलेगी।
421 पदों के लिए निकली थी भर्ती
आपको बता दें कि ईपीएफओ में एनफोर्समेंट ऑफिसर / अकाउंट्स ऑफिसर पदों के लिए भर्ती निकली थी। आयोग ने कुल 421 पदों के लिए ये भर्ती निकाली थी, जिसके लिए ऑनलाइन आवेदन किया गया था। अब आयोग ने एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। इस लिंक पर जाकर आप एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
UPSC EPFO Admit Card 2020 Download link-
कब होगी परीक्षा?
ईपीएफओ भर्ती परीक्षा 2020 का आयोजन 09 मई 2021 को किया जाएगा। इस दिन सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक परीक्षा आयोजित की जाएगी। उम्मीदवारों को 1 घंटा पहले एग्जामिनेशन सेंटर पहुंचना होगा। आपको बता दें कि लिखित परीक्षा में ऑब्जेक्टिव टाइप संबंधित प्रश्न पूछे जाएंगे। प्रत्येक प्रश्न एक-एक नंबर का होगा। पेपर कुल 300 सवाल पूछे जाएंगे। एग्जाम, हिंदी और अग्रेंजी मीडियम में आयोजित किया जाएगा।
ये भी पढ़ें: Job Alert: SBI में 67 पदों पर निकली वेकैंसी, इस तरह करें आवेदन