क्विक अलर्ट के लिए
नोटिफिकेशन ऑन करें  
For Daily Alerts
Oneindia App Download

UPSC सिविल सेवा परीक्षा में बढ़ाए गए 150 पद, अब 1011 पदों पर होगी भर्ती, जानें महत्वपूर्ण बातें

Google Oneindia News

नई दिल्ली। यूनियन पब्लिक सर्विस कमीशन ( UPSC ) की तैयारी करने वाले अभ्यर्थियों के लिए एक बड़ी खुशखबरी है। यूपीएससी ने सिविल सेवा परीक्षा 2022 की मौजूदा 861 वैकेंसी में इंडियन रेलवे मैनेजमेंट सर्विस ( IRMS ग्रुप-ए ) की 150 रिक्तियों को भी शामिल कर दिया है। इसके चलते अब सिविल सेवा परीक्षा 2022 के जरिये कुल 1011 पदों पर भर्ती होगी। बता दें कि बीते 2 फरवरी को सिविल सेवा परीक्षा 2022 का नोटिफिकेशन जारी किया था, उसमें 861 वैकेंसी ही थीं। हाल ही में रेलवे की 8 सेवाओं को मिलाकर एक कैडर IRMS ग्रुप ए बनाया गया था। अब इसमें भर्तियों सिविल सेवा परीक्षा के जरिये होंगी।

UPSC civil services vacancy increased from 861 to 1011 seats

हाल ही में इसकी अधिसूचना जारी की गई थी। 24 दिसंबर 2019 की कैबिनेट बैठक के बाद इन कैडरों के विलय की बात की गई थी। बता दें कि IRMS की 150 वैकेंसी में से 6 दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए आरक्षित रखी गई है। IRMS की नई वैकेंसी के लिए वही योग्यता है जो सिविल सेवा परीक्षा 2022 के लिए रखी गई है। ऐसे में जो अभ्यर्थी सिविल सेवा परीक्षा 2022 के लिए आवेदन कर चुके हैं, उन्हें फिर से आवेदन करने की जरूरत नहीं है।

बता दें कि पिछले पांच वर्षों से वैकेंसी का आंकड़ा 1000 तक भी नहीं था। आखिरी बार साल 2016 में 1079 वैकेंसी आई थी। वहीं साल 2017 में 980 वैकेंसी, साल 2018 में 782, साल 2019 में 896, साल 2020 में 796 वैकेंसी आई थी। वहीं साल 2021 में 712 पदों के लिए वैकेंसी आई थी। बता दें कि करीब 10 लाख परक्षार्थी हर साल यूपीएससी की परीक्षा के लिए आवेदन भरते हैं।

सिविल परीक्षा में एक्स्ट्रा अटेंप्ट की छूट देने की मूड में नहीं केंद्र सरकार, राज्यसभा में किया स्पष्टसिविल परीक्षा में एक्स्ट्रा अटेंप्ट की छूट देने की मूड में नहीं केंद्र सरकार, राज्यसभा में किया स्पष्ट

बता दें कि साल 2022 के 2 फरवरी को यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा 2022 (प्रीलिम्स) का नोटिफिकेशन जारी की गई थी। वहीं आवेदन वापस लेने की तिथि 1 मार्च 2022 से लेकर 7 मार्च तक है। जबकि आवेदन की अंतिम तिथि 22 फरवरी, 2022 है। वहीं प्रीलिम्स परीक्षा की तिथि 5 जून, 2022 है औऱ मुख्य परीक्षा की तिथि 16 सितंबर 2022 है।

Comments
English summary
UPSC civil services vacancy increased from 861 to 1011 seats
देश-दुनिया की ताज़ा ख़बरों से अपडेट रहने के लिए Oneindia Hindi के फेसबुक पेज को लाइक करें
For Daily Alerts
तुरंत पाएं न्यूज अपडेट
Enable
x
Notification Settings X
Time Settings
Done
Clear Notification X
Do you want to clear all the notifications from your inbox?
Settings X
X