क्विक अलर्ट के लिए
नोटिफिकेशन ऑन करें  
For Daily Alerts
Oneindia App Download

UPPSC: राजकीय मेडिकल कॉलेजों की 6 सीधी भर्तियों का रिजल्ट जारी

Google Oneindia News

इलाहाबाद। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने राजकीय मेडिकल कॉलेजों में विभिन्न विभागों के लिए आयोजित 6 सीधी भर्तियों का रिजल्ट जारी कर दिया है। कुल 6 पद ही भरे जा सके हैं। बाकी सभी पद विभिन्न कारणों से नहीं भरे जा सके। अभ्यर्थी अपना रिजल्ट आयोग की आधिकारिक वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर देख सकते हैं।

UPPSC results declared in Allahabad

जानकारी देते हुए संयुक्त सचिव दयाशंकर पांडे ने बताया कि राजकीय मेडिकल कॉलेजों में आचार्य साइकियाट्रिक, आचार्य एनेस्थीसियालॉजी, आचार्य आर्थोपेडिक्स, आचार्य स्क्रीन और वीडी आचार्य ऑप्थमोलॉजी, आचार्य आव्स और गायनी भर्ती का रिजल्ट घोषित किया गया है। जो भर्तियां खाली रह गई हैं उन्हें अब आगे भरा जायेगा। सभी रिजल्ट आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध करा दिए गए हैं, वहां से अभ्यर्थी अपना रिजल्ट देख सकते हैं।

यहां देखे रिजल्ट
सबसे पहले आप उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की आधिकारिक वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर जाएं। यहां आपको बिल्कुल दाहिने किनारे पर इंपॉर्टेंट बुलेटिन दिखाई पड़ेगा। यहां एक से लेकर 6 नवंबर तक सीधी भर्तियों के रिजल्ट रेड कलर में नए लिंक के तौर पर जारी किए गए हैं। आप संबंधित विभाग की भर्ती का रिजल्ट क्लिक कर देख सकते हैं अथवा नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक कर सभी भर्तियों से संबंधित रिजल्ट एक एक कर देख सकते हैं।

लिंक -
1 - RESULT OF ADVT. NO. 2/2015-2016 REVISED 1/2017-2018, MEDICAL EDUCATION DEPARTMENT, U.P. (ALLOPATHY), Professor Psychiatry, S- 08/20
Visible upto :09/04/2018'

यहां से आप आचार्य साइकियाट्रिक का रिजल्ट देख सकते हैं। इसमें विनीत कुमार सिंह और प्रकाश चंद का चयन हुआ है।

लिंक - 2 - RESULT OF ADVT. NO. 2/2015-2016 REVISED 1/2017-2018, MEDICAL EDUCATION DEPARTMENT, U.P. (ALLOPATHY), Professor Skin and V.D., S- 08/24 Visible upto :09/04/2018'
इस लिंक से आप आचार्य स्क्रीन और वीडी का रिजल्ट देख सकते हैं। यह भर्ती खाली रह गई है इसमे किसी का चयन नहीं हुआ है।

लिंक - 3 - RESULT OF ADVT. NO. 2/2015-2016 REVISED 1/2017-2018, MEDICAL EDUCATION DEPARTMENT, U.P. (ALLOPATHY), Professor Ophthalmology, S- 08/13 Visible upto :09/04/2018'
इस लिंक से आप आचार्य ऑप्थमोलाॅजी का रिजल्ट देख सकते हैं। यह भर्ती खाली रह गई है इसमे किसी का चयन नहीं हुआ है।

लिंक - 4 - RESULT OF ADVT. NO. 2/2015-2016 REVISED 1/2017-2018, MEDICAL EDUCATION DEPARTMENT, U.P. (ALLOPATHY), Professor Anaesthesiology, S- 08/04 Visible upto :09/04/2018'
इस लिंक से आप आचार्य एनेस्थीसियालॉजी का रिजल्ट देख सकते हैं। इसमें अपूर्व अग्रवाल और त्रिलोक चंद का चयन हुआ है।

लिंक - 5 - RESULT OF ADVT. NO. 2/2015-2016, MEDICAL EDUCATION DEPARTMENT, U.P. (ALLOPATHY), Professor Orthopaedics, S- 08/14
Visible upto :09/04/2018'

इस लिंक से आप आचार्य आर्थोपेडिक्स का रिजल्ट देख सकते हैं। इसमें पवन प्रधान का चयन हुआ है।

लिंक - 6 - RESULT OF ADVT. NO. 2/2015-2016, MEDICAL EDUCATION DEPARTMENT, U.P. (ALLOPATHY), Professor Obs and Gynae, S- 08/12
Visible upto :09/04/2018'

इस लिंक से आप आचार्य आव्स और गायनी भर्ती का रिजल्ट देख सकते हैं। इसमें निधि गुप्ता का चयन हुआ है।

Comments
English summary
UPPSC results declared in Allahabad
देश-दुनिया की ताज़ा ख़बरों से अपडेट रहने के लिए Oneindia Hindi के फेसबुक पेज को लाइक करें
For Daily Alerts
तुरंत पाएं न्यूज अपडेट
Enable
x
Notification Settings X
Time Settings
Done
Clear Notification X
Do you want to clear all the notifications from your inbox?
Settings X
X