UGC NET 2020: एनटीए ने जारी की अंतिम आंसर-की, यहां डायरेक्ट लिंक से देखें
नई दिल्ली। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) नेट 2020 परीक्षा की अंतिम आंसर-की जारी कर दी है। आंसर-की को आधिकारिक वेबसाइट nta.ac.in पर जारी किया गया है। जो छात्र राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा (नेट) में शामिल हुए थे, वह आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आंसर-की चेक कर सकते हैं। इस खबर में नीचे भी आंसर-की का डायरेक्ट लिंक दिया गया है, वहां से भी उसे देखा जा सकता है। ताजा जानकारी के अनुसार, यूजीसी नेट के लिए 8,60,976 उम्मीदवारों ने पंजीकरण कराया था। इनमें से 5,26,707 उम्मीदवार परीक्षा में उपस्थित हुए थे।
इस परीक्षा का आयोजन देशभर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों में कंप्यूटर आधारित मोड में हुआ था। एनटीए ने देशव्यापी परीक्षा का आयोजन 24 सितंबर से 13 नवंबर तक किया था। नोटिस जारी करने से पहले एनटीए ने कहा था कि अंतिम आंसर-की 81 नेट विषयों को लेकर जारी की जाएगी। जिसमें अंग्रेजी, कॉमर्स और हिंदी शामिल हैं।
कैसे चेक करें यूजीसी नेट (UGC NET 2020) की अंतिम आंसर-की 2020-
- सबसे पहले उम्मीदवारों को एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट nta.ac.in पर जाना होगा।
- इसके बाद यहां दिखाई दे रहे 'Answer Keys UGC- NET June 2020' लिंक पर क्लिक करें।
- इसके बाद उम्मीदवारों को कंप्यूटर स्क्रीन पर एक अन्य पेज दिखेगा।
- फिर आपकी यूजीसी नेट 2020 की अंतिम आंसर-की स्क्रीन पर दिखाई देने लगेगी।
- आप यहां से अपनी आंसर-की देख सकते हैं।
- इसके साथ ही पीडीएफ फॉर्मेट में आंसर-की को डाउनलोड कर सकते हैं।
- भविष्य की सुविधा के लिए आंसर-की का प्रिंट लेने की सलाह दी जाती है।
उम्मीदवारों को अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर जाने की सलाह दी जाती है। उम्मीदवार खबर में नीचे दिए गए डायरेक्ट लिंक से आंसर-की चेक कर सकते हैं। आप चाहें तो यहां से इसे डाउनलोड भी कर सकते हैं।
IGNOU Recruitment 2020: इग्नू में कई पदों पर निकली नौकरी, 1 दिसंबर से आवेदन शुरू