TNUSRB Police 2020: कांस्टेबल भर्ती परीक्षा की आंसर-की जारी, यहां से करें चेक
नई दिल्ली। तमिलनाडु यूनिफॉर्मड सर्विसेज भर्ती बोर्ड (TNUSRB) ने पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा 2020 की आंसर-की (Answer-Key) आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दी है। जो छात्र TNUSRB पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा में शामिल हुए थे, वह आधिकारिक वेबसाइट tnusrbonline.org पर जाकर अपनी आंसर-की चेक कर सकते हैं और यहां से उसे डाउनलोड भी कर सकते हैं। इसके साथ ही छात्र किसी प्रश्न या फिर उत्तर को लेकर आपत्ति भी दर्ज करा सकते हैं। इसके लिए उन्हें पोस्ट के माध्यम से बताना होगा।
ये पोस्ट इंस्पेक्टर जनरल ऑफ पुलिस / मेंबर सेक्रेटरी, टीएनयूएसआरबी, ओल्ड कमिश्नर ऑफिस कैंपस, चेन्नई-8, में 23 दिसंबर, 2020 या इससे पहले करना होगा। उम्मीदवार वेबसाइट (official website to check answer key) पर जाकर अपनी आंसर-की चेक कर सकते हैं। इस खबर में आंसर-की चेक करने के लिए आसान चरण बताए गए हैं, उम्मीदवार उनकी मदद ले सकते हैं। इसके साथ ही खबर में आंसर-की चेक करने का डायरेक्ट लिंक भी दिया गया है, उसपर क्लिक करके भी आंसर-की को चेक और डाउनलोड किया जा सकता है।
कैसे चेक करें TNUSRB पुलिस कांस्टेबल की आंसर-की 2020-
- सबसे पहले उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट tnusrbonline.org पर जाना होगा।
- इसके बाद होमपेज पर दिखाई दे रहे "Preliminary Answer Key" वाले लिंक पर क्लिक करें।
- अब आपकी टीएनयूएसआरबी पुलिस कांस्टेबल आंसर-की 2020 पीडीएफ फॉर्मेट में स्क्रीन पर दिखाई देने लगेगी।
- उम्मीदवार यहां से आंसर-की को चेक या फिर डाउनलोड कर सकते हैं।
- इसके साथ ही उम्मीदवार अगर चाहें तो आंसर-की का प्रिंट भी ले सकते हैं।
उम्मीदवारों को अन्य किसी भी तरह की जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर जाने की सलाह दी जाती है। जिसका डायरेक्ट लिंक इस खबर में नीचे भी दिया गया है।
- आधिकारिक वेबसाइट पर जाने के लिए यहां क्लिक करें।
- आंसर-की चेक या डाउनलोड करने के लिए यहां क्लिक करें।
JEE Main 2021: एनटीए ने फरवरी परीक्षा वाला नेटिफिकेशन जारी कर कुछ देर में हटाया, जानिए अपडेट