क्विक अलर्ट के लिए
For Daily Alerts
SSC JE भर्ती परीक्षा 2021 का एडमिट कार्ड जारी, ऐसे करें डाउनलोड
नई दिल्ली: कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने अपनी संबंधित क्षेत्रीय आधिकारिक वेबसाइट पर सेंट्रल, मध्य प्रदेश और पश्चिमी क्षेत्रों के लिए SSC JE भर्ती परीक्षा 2021 का एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। जिन उम्मीदवारों ने इस भर्ती परीक्षा के लिए पंजीकरण किया था, वो अपने हॉल टिकट यानी प्रवेश पत्र ssc-cr.org, sscmpr.org और sscwr.net पर जाकर प्राप्त कर सकते हैं। आयोग 22 मार्च से 24 मार्च 2021 तक एसएससी जेई पेपर 1 परीक्षा आयोजित करेगा।
ऐसे करें डाउनलोड
- सबसे पहले आयोग की वेबसाइट ssc-cr.org, sscmpr.org, और sscwr.net पर जाएं।
- इसके बाद आपको लेफ्ट साइड पर डाउनलोड एडमिट कार्ड का ऑप्शन मिलेगा।
- इसके बाद आप जिस पेज पर जाएंगे वहां पर आपको सबसे ऊपर
- STATUS / DOWNLOAD ADMIT CARD FOR JUNIOR ENGINEER (CIVIL, MECHANICAL,ELECTRICAL, QUANTITY SURVEYING & CONTRACT) EXAMINATION, 2020 TO BE HELD FROM 22/03/2021 TO 24/03/2021 लिखा मिलेगा।
- उसके बाद नया पेज खुलेगा जहां पर CLICK HERE TO CHECK STATUS / DOWNLOAD ADMIT CARD लिखा रहेगा।
- इसके बाद आप अपने रजिस्ट्रेशन से संबंधित जानकारी भरें, तब आपक एडिमट कार्ड आ जाएगा।
- एडिमट कार्ड को डाउनलोड करने और उसका प्रिंट निकालने का ऑप्शन आपको मिलेगा।
Comments
English summary
SSC JE admit card 2021 released, all you need to know
देश-दुनिया की ताज़ा ख़बरों से अपडेट रहने के लिए Oneindia Hindi के फेसबुक पेज को लाइक करें