क्विक अलर्ट के लिए
नोटिफिकेशन ऑन करें  
For Daily Alerts
Oneindia App Download

SSC Exam Calendar: एसएससी ने जारी किया ने भर्ती परीक्षा कैलेंडर, जानिए किस तारीख में होगा कौन सा एग्जाम

SSC Exam Calendar: एसएससी ने जारी किया ने भर्ती परीक्ष कैलेंडर, जानिए किस तारीख में होगा कौन सा एग्जाम

Google Oneindia News

नई दिल्ली, 18 दिसंबर: कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) ने साल 2022 और 2023 में होने वाली भर्ती परीक्षाओं का कैलेंडर जारी कर दिया है। आयोग ने टियर-I और कंप्यूटर आधारित परीक्षा यानी सीबीई के लिए परीक्षा कैलेंडर जारी किया गया है। इस कैलेंडर में 15 भर्ती परीक्षाओं की तारीखों के बारे में जानकारी दी गई है। एसएसी ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर इसको जारी किया है।

xsd

अपने कैलेंडर में कर्मचारी चयन आयोग ने एमटीएस, सीजीएल, सीएचएसएल, दिल्ली पुलिस, एसएससी जीडी कांस्टेबल और दूसरी भर्ती परीक्षाओं की तारीखों और उनके नोटिफिकेशन की जानकारी दी है। इन परीक्षाओं के लिए पंजीकरण प्रक्रिया 23 दिसंबर से एसएससी सीजीएल टीयर I परीक्षा 2021 से शुरू होगी। बता दें कि कैलेंडर में दी गई ये तारीखें अस्थायी हैं, इनमें बदलाव किया जा सकता है। एसएससी अपनी वेबसाइट पर तारीखों में बदलाव की जानकारी देगा।

कैलेंडर में 15 भर्ती परीक्षाओं की जानकारी

एसएसी ने कैलेंडर में इन 15 भर्ती परीक्षाओं की जानकारी दी है-

  • एसएससी सीजीएल एग्जाम के लिए नोटिफिकेशन 23 दिसंबर 2021 को जारी होगा और परीक्षा अप्रैल 2022 में होगी।
  • एसएससी सीएचएसएल एग्जाम का नोटिफिकेशन 1 फरवरी 2022 को जारी होगा, इसके आवेदन 7 मार्च 2022 तक लिए जाएंगे, ये परीक्षा मई 2022 में होगी।
  • एसएससी एमटीएस भर्ती एग्जाम का नोटिफिकेशन 22 मार्च 2022 को जारी होगा। ये परीक्षा जून 2022 में होगी।
  • एसएससी सेलेक्शन पोस्ट फेज 10 भर्ती का नोटिफिकेशन 10 मई 2022 को जारी होगा। ये परीक्षा जुलाई 2022 में होगी।
  • दिल्ली पुलिस हेड कांस्टेबल मिनिस्ट्रियर भर्ती परीक्षा का नोटिफिकेशन 17 मई 2022 को जारी होगा। परीक्षा सितंबर 2022 में होगी।
  • दिल्ली पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा का नोटिफिकेशन 27 जून 2022 को जारी होगा और परीक्षा अक्टूबर 2022 में होगी।
  • दिल्ली पुलिस हेड कांस्टेबल का नोटिफिकेशन 4 जुलाई 2022 को जारी होगा. परीक्षा नवंबर 2022 में होगी।
  • दिल्ली पुलिस सीएपीएफ एसआई भर्ती परीक्षा 2021 का नोटिफिकेशन 14 अगस्त 2022 को जारी होगा और परीक्षा दिसंबर 2022 में होगी।
  • हिंदी ट्रांसलेटर परीक्षा 2021 का नोटिफिकेशन 22 अगस्त को जारी होगा, ये परीक्षा दिसंबर 2022 में होगी।
  • साइंटिफिक असिस्टेंट आईएमडी परीक्षा 2022, परीक्षा जनवरी 2023 में होगी।
  • दिल्ली पुलिस एमटीएस भर्ती परीक्षा 2022 का नोटिफिकेशन 11 अक्टूबर 2022 को जारी होगा और परीक्षा फरवरी 2023 में होगी।
  • जूनियर इंजीनियर परीक्षा 2021 का नोटिफिकेशन 28 नवंबर 2022 को जारी होगा, परीक्षा मार्च 2023 में होगी।
  • स्टेनोग्राफर ग्रेड सी डी भर्ती परीक्षा 2021 का नोटिफिकेशन 5 दिसंबर 2022 को जारी होगा और परीक्षा अप्रैल 2023 में होगी।
  • दिल्ली पुलिस कांस्टेबल एग्जीक्यूटिव भर्ती परीक्षा 2022 का नोटिफिकेशन 9 जनवरी 2023 को जारी होगा, इसकी परीक्षा मई 2023 में होगी।
  • कांस्टेबल जीडी एनआईए, असम राइफल परीक्षा जून 2023 में होगी।
ascd
राजस्थान में रिकॉर्ड सर्दी, चुरू समेत कई जिलों में तापमान माइनस में पहुंचा

Comments
English summary
SSC Exam Calendar 2021-2022 schedule released for exam check here
देश-दुनिया की ताज़ा ख़बरों से अपडेट रहने के लिए Oneindia Hindi के फेसबुक पेज को लाइक करें
For Daily Alerts
तुरंत पाएं न्यूज अपडेट
Enable
x
Notification Settings X
Time Settings
Done
Clear Notification X
Do you want to clear all the notifications from your inbox?
Settings X
X