RRB NTPC Admit Card: आरआरबी की इन वेबसाइट्स पर जाकर डाउनलोड करें अपना एडमिट कार्ड, ये हैं लिंक
नई दिल्ली। RRB NTPC Admit Card: रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड (आरआरबी) ने आरआरबी एनटीपीसी एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। ये एडमिट कार्ड आधिकारिक क्षेत्रीय वेबसाइट पर जारी किए गए हैं। छात्रों को अपने क्षेत्र की वेबसाइट पर जाने के बाद लॉगइन करना होगा और फिर वह अपने एनटीपीसी एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। आरआरबी एनटीपीसी परीक्षा का आयोजन 28 दिसंबर से 13 जनवरी के बीच कर रहा है। आरआरबी ने चंडीगढ़ और कोलकाता रीजन के एडमिट कार्ड पहले ही जारी कर दिए थे।
बोर्ड ने कुछ दिन पहले ही रीजनल आरआरबी की वेबसाइट पर आरआरबी एनटीपीसी परीक्षा 2020 का लिंक सक्रिय किया है। आरआरबी एनटीपीसी परीक्षा के पहले चरण में कुल 23 लाख उम्मीदवारों के बैठने की उम्मीद है। इस खबर में नीचे सभी रीजन की वेबसाइट का डायरेक्ट लिंक दिया गया है, उम्मीदवार उनपर जाकर अपने एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। इसके अलावा खबर में एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए आसान चरण भी बताए गए हैं, उम्मीदवार उनकी मदद भी ले सकते हैं।
आरआरबी एनटीपीसी एडमिट कार्ड 2020- ऐसे करें डाउनलोड:
- उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले आरआरबी की रीजनल वेबसाइट पर जाना होगा।
- इसके बाद होमपेज पर दिखाई दे रहे 'सीईएन 1/2019 (एनटीपीसी)- लिंक फॉर डाउनलोडिंग ई-कॉल लेटर, एग्जाम सिटी एंड डेट इंटिमेशन स्लिप' वाले लिंक पर क्लिक करें।
- यहां मांगी गई सभी जरूरी जानकारी दर्ज करें।
- इसके बाद आपका एनटीपीसी एडमिट कार्ड कंप्यूटर स्क्रीन पर दिखाई देने लगेगा।
- एडमिट कार्ड को यहां से डाउनलोड कर लें।
- भविष्य की सुविधा के लिए एडमिट कार्ड का प्रिंट लेने की सलाह दी जाती है।
यहां सभी रीजनल वेबसाइट के डायरेक्ट लिंक दिए गए हैं, उम्मीदवार उनपर क्लिक करके अपनी जानकारी दर्ज करें और फिर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर लें-
- अहमदाबाद (RRB NTPC Ahmedabad region) रीजन की वेबसाइट पर जाने के लिए यहां क्लिक करें।
- पटना (RRB NTPC Patna region) रीजन की वेबसाइट पर जाने के लिए यहां क्लिक करें।
- गुवाहाटी (RRB NTPC Guwahati region) रीजन की वेबसाइट पर जाने के लिए यहां क्लिक करें।
- अजमेर (RRB NTPC Ajmer region) रीजन की वेबसाइट पर जाने के लिए यहां क्लिक करें।
- इलाहाबाद (RRB NTPC Allahabad region) रीजन की वेबसाइट पर जाने के लिए यहां क्लिक करें।
- बेंगलुरू (RRB NTPC Bengaluru region) रीजन की वेबसाइट पर जाने के लिए यहां क्लिक करें।
- भोपाल (RRB NTPC Bhopal region) रीजन की वेबसाइट पर जाने के लिए यहां क्लिक करें।
- भुवनेश्वर (RRB NTPC Bhubaneswar region) रीजन की वेबसाइट पर जाने के लिए यहां क्लिक करें।
- बिलासपुर (RRB NTPC Bilaspur region) रीजन की वेबसाइट पर जाने के लिए यहां क्लिक करें।
- चंडीगढ़ (RRB NTPC Chandigarh region) रीजन की वेबसाइट पर जाने के लिए यहां क्लिक करें।
- चेन्नई (RRB NTPC Chennai region) रीजन की वेबसाइट पर जाने के लिए यहां क्लिक करें।
- जम्मू (RRB NTPC Jammu region) रीजन की वेबसाइट पर जाने के लिए यहां क्लिक करें।
- कोलकाता (RRB NTPC Kolkata region) रीजन की वेबसाइट पर जाने के लिए यहां क्लिक करें।
- मालदा (RRB NTPC Malda region) रीजन की वेबसाइट पर जाने के लिए यहां क्लिक करें।
- मुंबई (RRB NTPC Mumbai region) रीजन की वेबसाइट पर जाने के लिए यहां क्लिक करें।
- मुज्जफरपुर (RRB NTPC Muzzafarpur region) रीजन की वेबसाइट पर जाने के लिए यहां क्लिक करें।
- रांची (RRB NTPC Ranchi region) रीजन की वेबसाइट पर जाने के लिए यहां क्लिक करें।
- सिकंदराबाद (RRB NTPC Secunderabad region) रीजन की वेबसाइट पर जाने के लिए यहां क्लिक करें।
- सिलीगुड़ी (RRB NTPC Siliguri region) रीजन की वेबसाइट पर जाने के लिए यहां क्लिक करें।
- तिरुवनन्तपुरम (RRB NTPC Thiruvananthapuram region) रीजन की वेबसाइट पर जाने के लिए यहां क्लिक करें।
ये हैं सभी वेबसाइट-
आरआरबी गुवाहाटी (www.rrbguwahati.gov.im), जम्मू (www.rrbjammu.nic.in), कोलकाता (www.rrbkolkata.gov.in), मालदा (www.rrbmalda.gov.in), मुंबई (www.rrbmumbai.gov.in), मुज्जफरपुर (www.rrbmuzaffarpur.gov.in), पटना (www.rrbpatna.gov.in), रांची (www.rrbranchi.gov.in), सिंकदराबाद (www.rrbsecunderabad.nic.in), अहमदाबाद (www.rrbahmedabad.gov.in), अजमेर (www.rrbajmer.gov.in), इलाहाबाद (www.rrbald.gov.in), बेंगलुरू (www.rrbbnc.gov.in), भोपाल (www.rrbbpl.nic.in), भुवनेश्वर (www.rrbbbs.gov.in), बिलासपुर (www.rrbbilaspur.gov.in), चंडीगढ़ (www.rrbcdg.gov.in), चेन्नई (www.rrbchennai.gov.in), गोरखपुर (www.rrbguwahati.gov.in), सिलीगुड़ी (www.rrbsiliguri.org), तिरुवनन्तपुरम (www.rrbthiruvananthapuram.gov.in.
SBI
Clerk
Mains
Result
2020:
एसबीआई
क्लर्क
मेन्स
परीक्षा
का
रिजल्ट
जारी,
यहां
देखें