ONGC Apprenticeship Result 2020: जारी हुआ ओएनजीसी अप्रेंटिसशिप रिजल्ट, जानिए चेक करने का तरीका
नई दिल्ली। तेल एवं प्राकृतिक गैस निगम (ओएनजीसी) ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर ओएनजीसी अप्रेंटिसशिप रिजल्ट 2020 जारी कर दिया है। जो उम्मीदवार इस परीक्षा में बैठे थे, वह आधिकारिक वेबसाइट ongcindia.com और ongcapprentices.ongc.co.in पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकते हैं। उम्मीदवार खबर में बताए गए आसान चरण की मदद से अपना रिजल्ट देख सकते हैं। इसके अलावा इस खबर में नीचे रिजल्ट चेक करने का डायरेक्ट लिंक भी दिया गया है, उसपर क्लिक करके भी रिजल्ट देखा जा सकता है।
कैसे चेक करें रिजल्ट-
- सबसे पहले उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट ongcinida.com पर जाना होगा।
- इसके बाद यहां दिखाई दे रहे 'करियर' लिंक पर क्लिक करें।
- इसके बाद पेज पर दिख रहे 'ONGC Apprentice Result' वाले लिंक पर क्लिक करें।
- अब कंप्यूटर स्क्रीन पर एक नया पेज खुलेगा, उसमें मांगी गई जानकारी दर्ज करें।
- इसके बाद सब्मिट बटन पर क्लिक कर दें।
- अब आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देने लगेगा।
- उम्मीदवार चाहें रिजल्ट चेक करने के बाद इसे डाउनलोड कर सकते हैं।
- भविष्य की सुविधा के लिए रिजल्ट का प्रिंट लेने की सलाह दी जाती है।
वेबसाइट पर जारी नोटिस में कहा गया था कि रिजल्ट 7 सितंबर को सुबह 10 बजे जारी होगा। लेकिन इसमें एक बार फिर देरी हो गई। रिजल्ट के जारी होने के बाद डायरेक्ट लिंक भी एक्टिव हो गया। ओएनजीसी ये रिजल्ट 3 सितंबर को जारी करने वाला था, लेकिन कुछ तकनीकी परेशानियों के कारण रिजल्ट जारी नहीं हो सका। उम्मीदवारों को अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर जाने की सलाह दी जाती है।
NVS Recruitment 2020: नवोदय विद्यालय में शिक्षक के कई पदों पर निकली भर्ती, जानिए डिटेल